Maruti Suzuki से लेकर Mahindra तक... सितंबर 2026 में नए अवतार में लॉन्च होने जा रही हैं ये 4 पॉपुलर कारें

सितंबर 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए खास होगा। मारुति बलेनो, महिंद्रा थार, रेनॉल्ट ट्राइबर और स्कोडा स्लाविया नए अवतार में लॉन्च हो रही हैं। जानिए इन अपकमिंग कारों के फीचर्स और लॉन्च डेट्स।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सितंबर 2026 का महीना कार प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने देश की प्रमुख कार कंपनियां मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा (Mahindra), रेनॉल्ट (Renault) और स्कोडा (Skoda) अपने लोकप्रिय मॉडल्स को नए अपडेट्स और दमदार फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी कर रही हैं. अगर आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सितंबर में लॉन्च होने वाली इन चार मुख्य कारों के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं.

2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट 

मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो को नए अवतार में पेश करने जा रही है. इस बार बलेनो फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. केबिन के अंदर 9-इंच का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ पहली बार सिंगल-पेन सनरूफ मिलने की उम्मीद है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG का ऑप्शन बना रहेगा, लेकिन CNG मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का नया ऑप्शन दिया जा सकता है. इसका लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुका है और 5 सितंबर को यह कार मार्केट में आएगी. 

2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

महिंद्रा अपनी मशहूर ऑफ-रोडर थार 3-डोर को नया लुक देने जा रही है. इसका डिजाइन काफी हद तक थार रॉक्स से प्रेरित होगा, जिसमें नई LED हेडलाइट्स और नया बंपर मिल सकता है. इंटीरियर में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग्स दिए जाने की उम्मीद है. इसमें सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS फीचर भी जोड़ा जा सकता है. इंजन में 1.5-लीटर डीजल, 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल का ऑप्शन 4x2 और 4x4 वेरिएंट्स के साथ बरकरार रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Mahindra EV खरीदना हुआ ₹8 लाख तक सस्ता! XEV 9S और XEV 9e पर BaaS लागू, जानें नई कीमतें

2026 रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो 

रेनॉल्ट अपनी लोकप्रिय 7-सीटर कार ट्राइबर को ज्यादा पावरफुल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ला रही है. यह इंजन लगभग 100 PS की पावर देगा, जिससे पूरी सवारी बैठने पर भी कार की परफॉर्मेंस कमजोर नहीं पड़ेगी. कंपनी इसमें टर्बो-पेट्रोल के साथ CNG का कॉम्बिनेशन भी पेश कर सकती है. इसके अलावा कार में नए फ्रंट बंपर, नए अलॉय व्हील्स और नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिलेगा, जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाएगा.

ये भी पढ़ें: लॉन्च के बाद से धड़ाधड़ बिक रही Mahindra की ये SUV, 7 महीने में 70 हजार गाड़ियां हुईं डिलीवर, जानें खूबियां

2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट 

स्कोडा अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया को नए डिजाइन और हाइटेक फीचर्स के साथ अपडेट कर रही है. इसमें नई ग्रिल, रिवाइज्ड टेल-लाइट्स और नया इंटीरियर लेआउट मिलेगा. सबसे बड़ा अपडेट इसका 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर सीट मसाज फीचर होगा. इसके 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को शामिल किया जा सकता है, जबकि 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन पहले की तरह उपलब्ध रहेगा.

कार खरीदारों के लिए क्या है खास?

यह चारों कारें अलग-अलग सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करती हैं. जहां बलेनो शहर के इस्तेमाल और फैमिली के लिए बेहतरीन है, वहीं थार ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद है. बजट 7-सीटर की तलाश करने वालों के लिए ट्राइबर टर्बो एक मजबूत चॉइस बनेगी, जबकि स्लाविया प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव चाहने वालों को लुभाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >