एयरपोर्ट पर दिखा अनोखा नजारा, टर्मिनल के अंदर चलती दिखीं दो Land Rover Defender, आखिर क्या थी वजह?

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल के अंदर दो Land Rover Defender 110 चलती हुई नजर आईं. इनमें एक SUV नीले और दूसरी हरे रंग की थी. आखिर ये गाड़ियां एयरपोर्ट के अंदर क्या कर रही थीं, आइए जानते हैं.

सोचिए, आप एयरपोर्ट पर आराम से बेंच पर बैठे हैं, कानों में ईयरफोन लगा है और अपने काम से काम रखे हुए हैं. तभी अचानक आपके सामने एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर एक बड़ी Land Rover Defender चलती हुई नजर आए. जाहिर है, पहली नजर में तो यकीन करना मुश्किल होगा. कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जब टर्मिनल के अंदर एक नहीं, बल्कि दो Land Rover Defender चलती हुई दिखाई दीं. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं.

देखें वीडियो

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Manoj Kumar Patel ने अपने पेज पर शेयर किया है. वीडियो में सबसे पहले Tasman Blue Metallic कलर की Land Rover Defender 110 दिखाई देती है, जिसकी छत सफेद रंग की है. SUV एयरपोर्ट की लॉबी में बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी. आसपास पैदल चल रहे और बेंच पर बैठे लोग इस नजारे को देखकर काफी हैरान नजर आए.

इसके कुछ ही देर बाद वीडियो में दूसरी तरफ से Pangea Green कलर की Defender 110 आती हुई दिखाई देती है. यह SUV भी काफी सावधानी से और धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही थी. कार के अंदर कुछ लोग बैठे हुए भी नजर आए.

ये भी पढ़ें: MG Comet EV के पीछे कांच पर स्पीड दिखाने वाला डिस्प्ले वायरल, फैक्ट्री फीचर या जुगाड़?

एयरपोर्ट के अंदर क्यों थीं ये Land Rover Defender?

अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये दो Land Rover Defender आखिर एयरपोर्ट की लॉबी में क्या कर रही थीं, तो इसका जवाब काफी दिलचस्प है. दरअसल, दोनों गाड़ियां एक मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा थीं. इन्हें एयरपोर्ट पर एक एग्जिबिशन स्टैंड में डिपार्चर गेट के पास खड़ा किया गया था. खास बात यह थी कि लोग इन SUVs को पास से देख सकते थे और इनके बारे में जान सकते थे. इसका मकसद उन लोगों को गाड़ी दिखाना था, जो Defender खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं या फिर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं.

फोटो: Manoj Kumar Patel/Instagram

यह कार कंपनियों का एक आम तरीका है, जिससे वे अपनी किसी खास गाड़ी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें. इसके लिए एयरपोर्ट जैसी जगह काफी अच्छी रहती है, क्योंकि यहां हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं. ऐसे में एयरपोर्ट पर किसी SUV को खड़ा करके कंपनी बहुत सारे लोगों को अपनी गाड़ी दिखा सकती है. इसके लिए उसे सिर्फ शोरूम या सड़क किनारे लगाए जाने वाले एड्स पर ही डिपेंड नहीं रहना पड़ता.

कितनी कीमत है Land Rover Defender 110 की?

Land Rover Defender 110 की दमदार और रफ-टफ डिजाइन के साथ लग्जरी टच इसे बाकी SUVs से अलग बनाता है. यही वजह है कि बिजनेस टायकून से लेकर सेलिब्रिटीज और एथलीट्स तक, कई बड़े नाम इसे पसंद करते हैं. भारत में Defender 110 की कीमत करीब 1.26 करोड़ रुपये से शुरू होती है. खास बात यह है कि इसे अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 5, 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है. कुछ वेरिएंट्स में ऑप्शनल थर्ड रो या फ्रंट जंप-सीट का ऑप्शन भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: विदेशी Tesla Cybertruck पर चढ़ा देसी रंग, रंग-बिरंगे डिजाइन से सजी EV पर लिखा- 'देखो मगर प्यार से'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >