Twitter Files : आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले- भ्रामक सूचनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा

सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर (Minister of State for Electronics and IT, Rajeev Chandrasekhar) ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के दुष्प्रचार का हथकंडा थम गया है और ऐसी चीजें भारत में अस्वीकार्य हैं.

Rajeev Chandrasekhar Reply On Twitter Files: केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर (Twitter) की ट्विटर फाइल्स (Twitter Files) को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के दुष्प्रचार का हथकंडा थम गया है और ऐसी चीजें भारत में अस्वीकार्य हैं. मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि ‘ट्विटर फाइल्स’ के खुलासे से इस बात के सबूत मिल रहे हैं कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा था और यह लोगों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा था.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं की वजह से अभिव्यक्ति की आजादी के मूलभूत अधिकार को ठेस पहुंचती है. उन्होंने यह टिप्पणी ट्विटर को लेकर हुए एक खुलासे के बाद की. ‘ट्विटर फाइल्स’ में ऐसा पता चला था कि सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कथित तौर पर ट्वीट और अन्य सूचनाओं की अपने मंच पर हेराफेरी की.

Also Read: Twitter फिर से शुरू कर रहा ‘ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन’, यूजर्स इस दिन से खरीद सकेंगे सर्विस

चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, भ्रामक सूचनाएं अभिव्यक्ति की मूलभूत अधिकार को कमतर करती हैं, ये लोकतंत्र और खुली चर्चा के लिए भी खतरा पैदा करती हैं. हमें भ्रामक सूचनाओं को रोकना चाहिए ताकि सुरक्षित एवं भरोसेमंद इंटरनेट और लोकतंत्र सुनिश्चित हो सके. उन्होंने आगे कहा- लोगों, प्रतिष्ठानों और हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए भ्रामक सूचनाओं को बनाया और फैलाया जाता है.

Twitter Files क्या है?

एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद एक सीरीज में कई सारे ट्वीट्स किये. इस काम में मैट टाइबी और बारी वीज जैसे स्वतंत्र पत्रकारों ने भी कई जानकारियां शेयर कीं. इन ट्वीट्स में ट्विटर के काम करने के तरीकों को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे किये गए और एलन मस्क ने इन्हें नाम दिया ‘ट्विटर फाइल्स’. इसमें जो सबसे अहम बातें सामने आयीं, वो ये थीं कि ट्विटर के कर्मचारियों की टीम ब्लैक लिस्ट तैयार करती थी. जो ट्वीट्स उन्हें नापसंद होते, उन्हें ट्रेंड होने से से रोकती थी. खास बात यह है कि ये सभी काम यूजर्स को बताये बिना गोपनीय तरीके से किये जाते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >