TVS Ntorq 150 खरीदने का प्लान है? जानें Standard और TFT में कौन सा वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेस्ट

TVS Ntorq 150 एक स्पोर्टी 150cc स्कूटर है, जो दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है. इसमें Standard और TFT दो वेरिएंट मिलते हैं. दोनों में एक जैसा इंजन है, जबकि TFT में ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

TVS Ntorq 150 एक स्पोर्टी स्कूटर है, जो उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जिन्हें ज्यादा पावर और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए. यह स्कूटर दो वेरिएंट में आता है. दोनों का डिजाइन स्पोर्टी है और इनमें जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. Standard वेरिएंट में आपको स्कूटर के जरूरी फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है. वहीं, TFT वेरिएंट में इसके अलावा कुछ नए और एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं.

अब सवाल है कि इन दोनों में से आपके लिए कौन सा वेरिएंट सही रहेगा? आइए आसान शब्दों में दोनों वेरिएंट का अंतर समझते हैं. साथ ही इसकी कीमत, फीचर्स और दूसरी जरूरी डिटेल्स भी जानते हैं.

TVS Ntorq 150: कीमत

भारत में इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.20 लाख रुपये तक जाती है. खास बात यह है कि दोनों वेरिएंट में एक ही इंजन और मैकेनिकल सेटअप मिलता है, अंतर मुख्य रूप से फीचर्स का है.

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

TVS Ntorq 150: डिजाइन और कलर

TVS Ntorq 150 का डिजाइन काफी शार्प और अग्रेसिव है, जो पहली नजर में ही स्पोर्टी फील देता है. स्कूटर के फ्रंट में स्टाइलिश प्रोजेक्टर हेडलैंप और शार्प बॉडी डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा एयरोडायनामिक विंगलेट्स, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और स्टबी मफलर इसके परफॉर्मेंस-फोकस्ड लुक को और भी खास बनाते हैं.

वहीं, इसका नेकेड हैंडलबार इसे एक नॉर्मल स्कूटर से थोड़ा अलग और बाइक जैसा लुक देता है. आप अपनी पसंद के अनुसार Nitro Green, Racing Red, Turbo Blue और Stealth Silver कलर चुन सकते हैं.

TVS Ntorq 150: माइलेज और फ्यूल कैपेसिटी

TVS Ntorq 150 का माइलेज करीब 34 kmpl बताया गया है. हालांकि, असली माइलेज ट्रैफिक, आपकी राइडिंग स्टाइल, स्पीड और रेस मोड के यूज के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. इस स्कूटर में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे बार-बार पेट्रोल भरवाने की चिंता भी कम रहती है.

TVS Ntorq 150: स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशंसजानकारी
अधिकतम पावर9.7 kW (13.2 PS)
अधिकतम टॉर्क14.2 Nm
सीट की ऊंचाई770 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस155 mm
कर्ब वेट115 किलोग्राम
फ्रंट सस्पेंशनहाइड्रोलिक डैम्पर्स के साथ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
रियर सस्पेंशनहाइड्रोलिक डैम्पर्स के साथ कॉइल स्प्रिंग

TVS Ntorq 150: फीचर्स

फीचर्सजानकारी
इंस्ट्रूमेंट कंसोल5 इंच TFT LCD डिस्प्ले
मोबाइल फोन कनेक्टिविटीब्लूटूथ
टर्न सिग्नल लैंपLED
टायर्सट्यूबलेस
ट्रैक्शन कंट्रोलहां
अंडरसीट स्टोरेज22 लीटर
सर्विस ड्यू इंडिकेटरहां

कौन सा वेरिएंट आपको खरीदना चाहिए?

अगर आपका फोकस स्पोर्टी परफॉर्मेंस पर है और आप कम कीमत में 150cc स्कूटर चाहते हैं, तो Ntorq 150 Standard आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस मिलती है और प्रीमियम डिस्प्ले के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते.

वहीं, अगर आपको स्कूटर में प्रीमियम फीचर्स पसंद हैं और आप डिजिटल डिस्प्ले, नेविगेशन और कनेक्टेड फीचर्स का रेगुलर यूज करते हैं, तो Ntorq 150 TFT चुन सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा बजट रखना होगा.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 136 km तक चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मौजूद, कितनी है कीमत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >