12 लाख रुपये के भीतर चाहिए किंग वाली फीलिंग? ये 5 SUV आपके लिए बन सकती हैं बेस्ट चॉइस

अगर आप ₹12 लाख से कम कीमत में दमदार SUV खरीदना चाहते हैं जो आपको रोड पर किंग वाली फीलिंग दे, तो यह लिस्ट आपके लिए है. हमने 5 ऐसी शानदार गाड़ियों को चुना है जो फीचर्स और परफॉरमेंस का बेहतरीन मेल हैं.

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में 12 लाख रुपये से कम कीमत वाले एसयुवी सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में वर्तमान समय में ग्राहक फीचर्स से भरपूर कॉम्पैक्ट एसयूवी को चुन सकते हैं. इसके अलावा बजट के भीतर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर सकते हैं. यदि आपको भी इसी बजट में दमदार एसयूवी खरीदना है, जो रोड पर किंग वाली फीलिंग दे, तो यहां हम आपके लिए 5 शानदार ऑप्शन लाए हैं. इन्हें खरीदकर आप सड़क पर बादशाह जैसा महसूस करेंगे.

Kia Seltos

सूची में पहले नंबर पर किआ कंपनी की लोकप्रिय कार Seltos का नाम है, जो अपने बोल्ड डिजाइन, बड़ा केबिन और टेक्निक से भरपूर इंटीरियर के साथ एक प्रीमियम एहसास देती है. यह एसयूवी खासकर शहर में डेली अप-डाउन या ट्रिप करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. इसका 1.5 लीटर वाला पेट्रोल इंजन (114 PS) स्मूद राइडिंग और आरामदायक राइड देता है. साथ ही, इसमें मिलने वाली 10.25 इंच टचस्क्रीन, वेंटीलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स इसकी ओवरऑल क्वालिटी और बेहतर लाइफ को दर्शाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत (1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल) 10.99 लाख रुपये है.

Renault Duster

अगर आप रेनॉल्ट कंपनी के फैन हैं, तो यहां आपके लिए  Renault Duster के रूप में बढ़िया विकल्प मौजूद है. इसका दमदार ग्राउंड क्लियरेंस और अट्रैक्टिव लुक सड़क पर रॉयल और मजबूत राइडिंग एक्सपिरियंस देता है. इसके अलावा डस्टर का 1.0 लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 हॉर्स पावर के साथ शहर ड्राइविंग और हाइवे पर आरामदायक राइड देता है. इसमें आपको डुअल स्क्रीन डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 6 तरह से एडजस्ट होने वाली पावर और वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें डेली ड्राइव को और रोमांचक बनाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये का आसपास है.

Tata Curvv

सूची में तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स की कर्व का नाम है, जिसकी भारतीय सड़कों पर एक अलग पहचान है. यह गाड़ी अपनी कूप-एसयूवी डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, मल्टीपल वॉइस असिस्टेंस और रिक्लाइनिंग रियर सीटों के साथ कस्टमर्स का ध्यान खींचती है. इसमें 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 ps पावर जेनरेट करता है. यह उन खरीदारों के लिए बेस्ट है, जो 12 लाख से कम कीमत पर स्टाइल और हाइवे राइडिंग का जबरदस्त मिश्रण चाहते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.66 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: ₹10 लाख से कम बजट में ऑटोमैटिक कार खरीदने का है प्लान? शहर के लिए ये मॉडल बने पहली पसंद, CNG और SUV का भी मिलेगा ऑप्शन

Mahindra Thar

रॉयल लुक चाहने वालों के लिए महिंद्रा थार एक धांसू विकल्प है, जो अपने बॉक्सी लुक और मजबूत लैडर फ्रेम चेसिस के साथ आती है. इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 300 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें रियर व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है. इसके इंटीरियर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो इसमें बैठने वालों को शानदार एहसास देता है. इसके अलावा रियर व्यू कैमरा और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है.   

Skoda Kushaq

स्कोडा कुशाक में शानदार बिल्ड क्वालिटी, बेहतरीन ड्राइव अनुभव और दमदार 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 115 ps पावर जेनरेट करता है. इसके विशाल केबिन में आपको प्रीमियम फिनिशिंग के साथ वेंटीलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.66 लाख रुपये है.  

ये भी पढ़ें: बजट है ₹10 लाख से कम तो कौन-सी 7-सीटर कार होगी बेस्ट? Maruti, Mahindra और Renault लिस्ट में शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >