अगर आपका रोजाना का सफर 50 किलोमीटर या उससे ज्यादा का रहता है, तो ऐसी बाइक चुनना ठीक रहेगा जो बढ़िया माइलेज दे और मेंटेनेंस पर कम खर्च करवाए. भारत की कम्यूटर बाइक सेगमेंट में कई ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जिन्हें खास तौर पर कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. आइए आपको कुछ एसी बाइक्स के साथ रूबरू करवाते हैं जो न सिर्फ ज्यादा माइलेज देती हैं बल्कि हर महीने पेट्रोल पर होने वाले खर्च को भी काफी हद तक कम कर सकती हैं.
TVS Sport
इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जो Eco Thrust Fuel Injection (ETFi) टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह टेक्नोलॉजी पुराने कार्ब्यूरेटर वाली बाइक्स की तुलना में लगभग 15% तक कम फ्यूल खर्च करती है. यही वजह है कि कई राइडर्स को नॉर्मल रोड में करीब 80 kmpl तक का माइलेज मिलता है. बाइक का वजन सिर्फ 112 kg है. इतना ही नहीं, हैंडलबार पर दिया गया Econometer आपको सही तरीके से थ्रॉटल यूज करने का संकेत देता है.
कीमत की बात करें तो TVS Sport की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹58,750 है. वहीं, अगर आप ज्यादा सुविधा चाहते हैं तो Sport Self Start (ES)+ वेरिएंट लगभग ₹59,950 में उपलब्ध है.
Honda Shine 100
इसका 98.98cc का इंजन न सिर्फ बेहतरीन माइलेज देता है, बल्कि कम स्पीड पर भी अच्छी पिकअप और पुलिंग पावर ऑफर करता है. आमतौर पर राइडर्स को Honda Shine 100 से लगभग 65 kmpl तक का माइलेज आसानी से मिल जाता है. बाइक में दिए गए मजबूत अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स रोड पर बढ़िया ग्रिप देते हैं. कीमत की बात करें तो Honda Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत ₹65,393 से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: गांव की कच्ची सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, माइलेज और मजबूती में सबको छोड़ती हैं पीछे
Hero Super Splendor Xtec 2.0
इसमें 124.7cc का पावरफुल इंजन मिलता है. खास बात यह है कि ज्यादा पावर के बावजूद यह बाइक नॉर्मल यूज में लगभग 72 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. बाइक में Hero का स्मार्ट i3S (Idle Stop-Start System) दिया गया है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के दौरान इंजन को अपने आप बंद कर देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹86,500 है. वहीं, बेहतर ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक वेरिएंट लगभग ₹90,000 की कीमत पर उपलब्ध है.
TVS Star City Plus
इसमें TVS Sport वाला ही फ्यूल-एफिशिएंट इंजन मिलता है. डेली यूज में यह बाइक लगभग 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. वहीं, बाइक में दिया गया Eco Mode लगातार एक समान स्पीड पर चलने के दौरान पेट्रोल की खपत को कम करने में मदद करता है. कीमत की बात करें तो TVS Star City Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹72,500 से शुरू होती है. वहीं, अगर आपको बेहतर ब्रेकिंग चाहिए तो डिस्क वेरिएंट करीब ₹75,200 की कीमत पर उपलब्ध है.
Hero Passion Plus
इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है. सबसे खास बात यह है कि यह बाइक लगभग 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. सेफ्टी के लिए इसमें Combined Braking System (CBS) ब्रेकिंग दिया गया है. इससे अचानक ब्रेक लगाने की सिचुएशन में भी बाइक पर बेहतर कंट्रोल बना रहता है. वहीं, बाइक में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सेंसर इंजन के टेम्परेचर पर लगातार नजर रखते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹80,328 है. वहीं, कंपनी का खास 125 Million Edition वेरिएंट लगभग ₹80,574 की कीमत पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Hero HF Deluxe Flex Fuel vs HF Deluxe: कौन-सी बाइक है असली वैल्यू फॉर मनी? देखें कम्पैरिजन
