फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और हाईटेक फीचर्स से लैस ये 5 EVs, Gen Z के लिए हैं एकदम परफेक्ट

Electric Cars For Gen Z: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बदल रहा है. युवाओं की पसंद भी अब स्मार्ट और स्टाइलिश मोबिलिटी की ओर बढ़ रही है. मॉडर्न डिजाइन, डिजिटल टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज से लैस ये EVs नई जनरेशन के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं.

इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अब EVs की पॉपुलैरिटी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. EVs सिर्फ एनवायरमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन नहीं हैं, बल्कि स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, प्रीमियम केबिन और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आती हैं. बात करें Gen Z की तो उन्हें ऐसी कारें पसंद आती हैं जो देखने में फ्यूचरिस्टिक हों, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स से लैस हों और जिनका केबिन पूरी तरह डिजिटल एक्सपीरियंस दे. 

इंडियन मार्केट में अब कई ऐसी EVs मौजूद हैं जो Gen Z की पसंद और लाइफस्टाइल से पूरी तरह मेल खाती हैं. आइए देखते हैं भारत की कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जो आज की जनरेशन के लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं.

Hyundai Ioniq 5

इसका फ्यूचरिस्टिक और साइबरपंक-इंस्पायर्ड डिजाइन इसे बाकी EVs से बिल्कुल अलग लुक देता है. पैरामीट्रिक पिक्सेल LED लाइट्स, स्लोपिंग C-पिलर, स्लीक रूफलाइन और एयरोडायनामिक डिजिटल साइड मिरर्स इसे किसी कॉन्सेप्ट कार जैसा लुक देते हैं.

केबिन में एम्बिएंट मूड लाइटिंग, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, OTA अपडेट्स, डिजिटल की और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स दिए हैं. इसकी कीमत ₹54.97 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह इलेक्ट्रिक SUV 84 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक बार चार्ज करने पर 690 km तक की दावा की गई रेंज ऑफर करती है.

Mahindra BE 6

यह SUVs अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है. एक बार चार्ज करने पर ये 600 km से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें Semi-Active Suspension, 360-डिग्री सिक्योरिटी, Ride Vision X, शानदार Infinity Roof with Lighting, रेस-कार से प्रेरित Digital Cockpit, Level 2 ADAS और Auto Park Assist जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसमें Snapdragon-powered पैनोरमिक डिस्प्ले, 1,400W का 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट, Live Your Mood फीचर मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार है Tata Sierra EV, नए टीजर में AWD सिस्टम की हुई कन्फर्मेशन

Citroen eC3X

यह एक बार फुल चार्ज होने पर यह 325 km तक की दावा की गई रेंज देती है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 57 PS की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट  करता है. इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है. फीचर्स की बात करें तो eC3X में 57 मिनट की DC फास्ट चार्जिंग, E-Toggle ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, ड्यूल-टोन प्रीमियम केबिन, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम जैसे कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Tiago EV

हाल ही में मिले फेसलिफ्ट के बाद इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न हो गया है. बॉडी-कलर्ड बंपर्स, Lux Beam LED हेडलैम्प्स और LED DRLs इसे सड़क पर एक प्रीमियम लुक देते हैं. इसमें 24 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 285 km तक की रेंज दे सकता है. वहीं, फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ सिर्फ 18 मिनट में करीब 100 km तक चलने लायक चार्ज मिल जाता है.

कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है. वहीं, Tata Motors की BaaS (Battery as a Service) स्कीम के तहत इसे सिर्फ 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है. इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो हेडलैम्प्स, ड्यूल वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

MG Comet EV

इसका कॉम्पैक्ट साइज, यूनिक और फंकी डिजाइन इसे सड़क पर सबसे अलग लुक देता है. कार में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 km तक की दावा की गई रेंज ऑफर करती है. MG Comet EV की सबसे बड़ी खासियत इसका सिर्फ 4.2 मीटर का टर्निंग रेडियस है. इसकी वजह से तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में भी इसे चलाना बेहद आसान हो जाता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 55 से ज्यादा i-Smart कनेक्टेड फीचर्स, वायरलेस कनेक्टिविटी, ड्यूल फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले, प्रीमियम लेदरेट सीट्स और यूनिक टू-डोर लेआउट मिलता है. 

कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.62 लाख है, जबकि BaaS (Battery as a Service) स्कीम के तहत इसे सिर्फ ₹4.99 लाख की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ₹6.26 लाख में मिल रही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान, जानिए Dzire LXI में क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >