How To: पुराना स्मार्टफोन स्लो हो गया है? टेंशन न लें, यह काम कर देंगे तो चलेगा रॉकेट से भी फास्ट

iPhone Android smartphone speed up trick – स्मार्टफोन आपके लिए क्या-कुछ नहीं करता! लेकिन जब यह स्लो पड़ जाए, तो आफत आ जाती है. स्टोरेज भरने से भी कई बार फोन स्लो हो जाता है. अगर आप भी अपने फोन की इस समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको बताते हैं इससे निबटने का एक आसान तरीका.

Smartphone Speed Up Trick : आज के समय में आपका स्मार्टफोन आपका सबसे अच्छा दोस्त है. जितना समय आप अपने फोन के साथ बिताते हैं, उतना शायद ही किसी और के साथ बिताते हों. स्मार्टफोन आपके लिए क्या-कुछ नहीं करता! लेकिन जब यह स्लो पड़ जाए, तो आफत आ जाती है. स्टोरेज भरने से भी कई बार फोन स्लो हो जाता है. अगर आप भी फोन स्टोरेज की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको बताते हैं फोन की स्टोरेज को खाली करने का एक आसान तरीका. आपको बस उन ऐप्स का पता करना है जो आपके फोन में ज्यादा जगह घेर रही हैं. हम आपको इसका तरीका बताते हैं-

iPhone में ऐसे ढूंढ़ें और हटाएं फालतू ऐप्स

आपके स्मार्टफोन में कौन-सा ऐप कितना जगह लेता है, इसका पता आप अपने iPhone या Android स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर लगा सकते हैं. आईफोन पर सबसे ज्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल करनेवाले ऐप्स का पता लगाने के लिए अपने आईफोन की सेटिंग में जाएं. इसके बाद जेनरल सेक्शन पर टैप करना है. अब आईफोन स्टोरेज ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद ऐप्स लिस्ट पर जाना है. यहां आपके सामने ऐसे ऐप्स दिखाई देंगे, जो सबसे ज्यादा स्पेस घेर रहे हैं. अब जो ऐप्स काम के नहीं हैं, उन्हें डिलीट कर दें.

Also Read: How To: पैसे गलत बैंक अकाएंट में ट्रांसफर हो गए? टेंशन न लें, ऐसे आयेंगे वापस

Android में ऐसे ढूंढ़ें और हटाएं फालतू ऐप्स

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल करनेवाले ऐप्स का पता लगाने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर ऐप पर जाना है. इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है. अब यहां मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस पर क्लिक करना है. यहां आपको ऐप्स दिखाई देंगे, जो साइज के आधार पर लिस्टेड होंगे. इसके साथ ही, आप उन ऐप्स को भी चेक कर सकते हैं जो सबसे ज्यादा स्पेस इस्तेमाल कर रहे हैं. ज्यादा जरूरी न हों, तो उन ऐप्स को डिलीट कर दें. इससे आपके फोन का स्पेस खाली हो जाएगा. ध्यान रहे कि ऐप डिलीट करने से उसमें मौजूद आपका पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा.

Also Read: WhatsApp के Deleted Message कैसे पढ़ें? जानें सीक्रेट तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >