Tesla ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, Model 3 और Model Y से होगी अलग

Tesla एक नयी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है. यह Model Y से छोटी होगी, वजन 1.5 टन रहेगा और छोटा बैटरी पैक मिलेगा. कीमत Model 3 से कम रखी जाएगी.

टेस्ला भारत समेत ग्लोबल मार्केट के लिए एक नयी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV तैयार कर रही है. कंपनी का फोकस इस बार कॉम्पैक्ट और लो-प्राइस सेगमेंट पर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग EV अपना सकें. यह कदम खास इसलिए अहम है क्योंकि कुछ साल पहले एलन मस्क ने सस्ते EV प्रोग्राम को बंद कर दिया था.

साइज और डिजाइन

नयी SUV का डिजाइन Model 3 और Model Y से अलग होगा. इसकी लंबाई लगभग 4.28 मीटर होगी, जो Model Y (4.75 मीटर) से छोटी है. वजन भी कम रखा जाएगा, करीब 1.5 टन, ताकि कीमत और परफॉर्मेंस दोनों बैलेंस हो सकें.

बैटरी और रेंज

कंपनी इसमें छोटा बैटरी पैक दे सकती है. इससे रेंज Model Y (526KM) से कम होगी, लेकिन हल्के वजन की वजह से ड्राइविंग एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.

परफॉर्मेंस और फीचर्स

SUV में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है. कीमत Model 3 से कम होगी. फीचर्स में भी कटौती की जाएगी ताकि इसे ज्यादा किफायती बनाया जा सके.

लॉन्च और मार्केट इम्पैक्ट

हालांकि प्रोडक्शन स्टार्ट डेट अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन यह कार EV मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती है. खासकर उन देशों में जहां लोग सस्ती और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं.

Tesla की यह नई SUV EV इंडस्ट्री में किफायती सेगमेंट को मजबूत करेगी और Ola Electric, BYD, MG और Tata जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती दे सकती है.

यह भी पढ़ें: EMI और इंसेंटिव पर भारत में टेस्ला कार बेचेंगे एलन मस्क, बिक्री बढ़ाने की स्ट्रैटेजी

यह भी पढ़ें: Tesla ने Model S और Model X गाड़ियों को बंद करने का किया फैसला, जानें क्या है कंपनी का अगला प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >