Twitter ब्लू टिक का आज अंतिम दिन, Elon Musk ने बंद की फ्री सर्विस

Twitter Blue Tick - अगर आप भी ट्विटर यूजर हैं, तो अपको ब्लू टिक के लिए अब पैसे देने पड़ेंगे. कंपनी सीईओ एलन मस्क ने साफ-साफ कहा ​है कि जो यूजर्स पैसे नहीं देंगे, उन्हें ब्लू टिक का लाभ नहीं मिलेगा.

Twitter Blue Subscription: ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लेनेवाले यूजर्स से आज से ट्विटर ब्लू टिक छिन जाएगा. एलन मस्क के कहे अनुसार, ट्विटर ब्लू टिक की डेडलाइन आज यानी 20 अप्रैल 2023 को पूरी हो रही है.

दरअसल, मस्क ने हाल ही में एक ​ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि 20 अप्रैल 2023 से उन यूजर्स के ट्विटर अकाउंट्स से लेगेसी ब्लू टिक मार्क हटा दिया जाएगा जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है.

ऐसे में अगर आप भी ट्विटर यूजर हैं, तो अपको ब्लू टिक के लिए अब पैसे देने पड़ेंगे. कंपनी सीईओ एलन मस्क ने साफ-साफ कहा ​है कि जो यूजर्स पैसे नहीं देंगे, उन्हें ब्लू टिक का लाभ नहीं मिलेगा.

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिये जाएंगे. साथ ही, अगर ब्लू टिक चाहिए ​तो मंथली चार्ज देना होगा, जिसके बाद ही अकाउंट पर ​ब्लू टिक मार्क एक्टिव किया जाएगा.

ट्विटर बिना ब्लू सब्सक्रिप्शन वाली प्रोफाइल से ब्लू वेरिफिकेशन बैज को आज से हटा देगा. इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से कुछ चुनिंदा अकाउंट से की गई थी. अब बिना ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले सभी यूजर्स की प्रोफाइल से ब्लू बैज हट जाएगा.

Twitter के प्रोफाइल वेरिफिकेशन के नये नियमों के माताबिक, ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अकाउंट का पिछले 30 दिनों में एक्टिव होना चाहिए. अकाउंट से फेक न्यूज जारी न की गई हो. ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. एक से ज्यादा अकाउंट वालों के लिए ये नियम मान्य नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >