अगर आप इस महीने नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Tata Motors ने अप्रैल में अपनी कई पॉपुलर SUVs पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर शुरू किए हैं. Punch से लेकर Safari तक, पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक- दोनों सेगमेंट में कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ी बचत का मौका दे रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है- आखिर किस मॉडल पर मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा?
ICE SUVs पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
Tata की पेट्रोल और डीजल SUV लाइनअप में Tata Punch, Tata Nexon, Tata Curvv, Tata Harrier और Tata Safari शामिल हैं.
इनमें सबसे ज्यादा ऑफर Tata Curvv (ICE) पर देखने को मिल रहा है, जहां कुल छूट लगभग ₹55,000 तक पहुंच रही है. बाकी मॉडल्स पर भी अलग-अलग वेरिएंट और ऑफर के हिसाब से डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन यह छूट EV मॉडल्स जितनी बड़ी नहीं है.
EV सेगमेंट में धमाका, Curvv.ev बना सबसे बड़ा डील
अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो असली गेम यहां है. Tata Curvv.ev पर कंपनी ₹3.50 लाख तक का भारी डिस्काउंट दे रही है, जो इस समय का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है.
इस EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं- 45kWh और 55kWh. कंपनी के अनुसार, 45kWh वर्जन एक बार चार्ज करने पर लगभग 330-350 किमी तक चलता है, जबकि 55kWh वर्जन 400-425 किमी तक की रेंज दे सकता है. यह इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए मजबूत विकल्प बनाता है.
किन-किन ऑफर्स का मिल रहा फायदा?
Tata के इस ऑफर पैकेज में सिर्फ एक ही डिस्काउंट नहीं है, बल्कि कई तरह के बेनिफिट्स शामिल हैं:
कंज्यूमर डिस्काउंट
ग्रीन बोनस (EV पर)
एक्सचेंज बोनस
स्क्रैपेज बेनिफिट
लॉयल्टी बोनस
इन सभी को मिलाकर कुल बचत ₹3.5 लाख तक पहुंच सकती है, जो किसी भी खरीदार के लिए बड़ा फायदा है.
क्या यह सही समय है SUV खरीदने का?
ऑटो मार्केट में इस समय जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है. Maruti Suzuki, Hyundai Motor India और Honda Cars India भी अप्रैल में अपने मॉडल्स पर ऑफर दे रही हैं.
ऐसे में Tata का यह बड़ा डिस्काउंट ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है. खासकर EV सेगमेंट में Curvv.ev का ऑफर इसे एक मजबूत डील बना देता है.
कौन सी SUV है सबसे फायदे का सौदा?
अगर सीधे तौर पर देखें, तो इस समय सबसे बड़ा ऑफर Curvv.ev पर मिल रहा है. ₹3.5 लाख तक की छूट इसे बाकी सभी SUVs से आगे कर देती है.
वहीं, ICE मॉडल्स में Curvv थोड़ा बेहतर डील देता है, लेकिन EV के मुकाबले बचत कम है. इसलिए अगर आपका बजट और जरूरत मैच करती है, तो EV विकल्प इस समय ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Kia Carnival से लेकर Syros तक, कंपनी दे रही लाखों रुपये के बेनेफिट्स
यह भी पढ़ें: Amaze, City और Elevate पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.97 लाख तक की बचत का मौका
