Tata Sierra का धमाकेदार टीजर जारी, 25 नवंबर को होगी इंडिया में ग्रैंड एंट्री

Tata Motors ने अपनी नयी जेनरेशन Tata Sierra का टीजर रिलीज कर दिया है और लॉन्च डेट 25 नवंबर तय कर दी गई है. SUV में मॉडर्न डिजाइन, LED लाइटिंग, 3-स्क्रीन सेटअप और पेट्रोल-डीजल-इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलने की उम्मीद.

टाटा मोटर्स ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित Tata Sierra SUV का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है. इस SUV को लेकर ऑटो लवर्स कई महीनों से इंतजार कर रहे थे, और अब कंपनी ने 25 नवंबर 2025 को इसकी ग्रैंड लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है. Sierra भारत की उन रेयर SUVs में से एक है जिसका नाम अपने आप में ही एक नॉस्टैल्जिया फैक्टर अपनी पीढ़ी से आगे लेकर आता है. Bharat Mobility Expo 2025 में पहली बार दिखाये गए नये वर्जन का लुक इस टीजर में लगभग वैसा ही दिखाई दे रहा है.

पावरट्रेन में मिलेंगे मल्टिपल इंजन ऑप्शन + ईवी कमिंग सून

नयी सिएरा (New Sierra) सिर्फ एक फ्यूल इंजन में नहीं आयेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 2.0L डीजल इंजन (जो Harrier में मिलता है), 1.5 LNA पेट्रोल और 1.5L टर्बो पेट्रोल ऑप्शन मिल सकता है. इसके अलावा Tata Motors ने यह भी साफ कर दिया है कि Sierra का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी बाद में पेश किया जाएगा. यानी यह SUV पेट्रोल-डीजल के साथ EV सेंगमेंट में भी मुकाबला करेगी.

टाटा सिएरा का टीजर जारी (Tata Sierra Teaser)

Exterior में Modern Design + LED Tech की भरमार

इस बार की Sierra पुरानी 2000s वाली Sierra से काफी ज्यादा अलग और फ्यूचर रेडी लगेगी. फ्रंट और रियर में फुल LED लाइटबार सेटअप, ब्लैक ORVMs, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स, शार्क फिन एंटेना जैसी चीजें इसे प्रिमियम अपील देती हैं. डिजाइन लैंग्वेज नयी Gen Tata SUVs के ही फैमिली स्टायलिंग को फॉलो करती है.

केबिन में मिल सकते हैं 3 स्क्रीन

इंटीरियर में एक बड़ा बदलाव है, 3 स्क्रीन वाला डिजिटल लेआउट. इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अलग डेडिकेटेड डिस्प्ले दी जा सकती है. सॉफ्ट टच मैटेरियल्स, ड्यूल टोन कलर थीम और एंबिएंट लाइटिंग केबिन को काफी आधुनिक, क्लासी और फ्यूचर प्रिमियम क्रिएट करते हैं.

Tata Sierra की कमबैक लॉन्च न सिर्फ नॉस्टैल्जिया लवर्स को एक्साइट करने वाली है, बल्कि नये फीचर्स + मॉडर्न टेक्नोलॉजी + EV रोडमैप की वजह से यह 2025 की सबसे चर्चित SUVs में से एक बन चुकी है. ऑटो मार्केट में 25 नवंबर को एक बड़ा दिन तय हो चुका है.

Mahindra XEV 9S: भारत की पहली 7-Seater Electric SUV का 27 नवंबर को धमाकेदार डेब्यू

Hyundai Venue और Tata Sierra, नवंबर में आ रहीं दो बड़ी SUVs, दिल लूट लेंगे फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >