टाटा सिएरा ने मचाया धमाल, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदी एसयूवी

टाटा सिएरा भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. लॉन्च के कुछ महीनों में ही इस एसयूवी की 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं और यह टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल हो गई है.

टाटा मोटर्स की नई एसयूवी टाटा सिएरा भारतीय बाजार में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. लॉन्च के कुछ ही महीनों में इस एसयूवी ने 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच टाटा सिएरा की मजबूत डिमांड ने साफ कर दिया है कि भारतीय ग्राहक अब स्टाइल, फीचर्स और रोड प्रेजेंस वाली एसयूवी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कंपनी की कुल बिक्री में भी इस मॉडल की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है.

टाटा मोटर्स ने शानदार बिक्री के साथ शुरू किया नया वित्तवर्ष

टाटा मोटर्स ने वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत दमदार तरीके से की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में कुल 59 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा है. इस दौरान टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं नेक्सन के बाद सिएरा तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर सामने आई.

अप्रैल 2026 में टाटा सिएरा की 7316 यूनिट्स बिकीं, जिसने कंपनी की कुल बिक्री में अहम योगदान दिया.

लॉन्च के बाद लगातार बढ़ी टाटा सिएरा की डिमांड

टाटा सिएरा की बिक्री दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. शुरुआती महीने में इसकी केवल 291 यूनिट्स बिकी थीं, लेकिन इसके बाद मांग तेजी से बढ़ती चली गई. जनवरी 2026 में कंपनी ने इसकी 7003 यूनिट्स बेचीं. फरवरी में यह आंकड़ा 7100 यूनिट्स तक पहुंच गया.

मार्च 2026 में सिएरा ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया, जब इसकी बिक्री 9003 यूनिट्स तक पहुंच गई. अप्रैल में भी इसकी मांग मजबूत बनी रही और 7316 ग्राहकों ने इस एसयूवी को खरीदा.

अब तक कंपनी इस मॉडल की कुल 30,713 यूनिट्स बेच चुकी है.

क्यों पसंद आ रही है ग्राहकों को टाटा सिएरा

टाटा सिएरा को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन, दमदार रोड प्रेजेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. एसयूवी का बोल्ड लुक, बड़ा केबिन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है. इसके अलावा टाटा की सेफ्टी इमेज भी इस कार की लोकप्रियता बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रही है.

विशेषज्ञों का मानना है कि मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद अब फीचर-लोडेड और प्रैक्टिकल गाड़ियां बनती जा रही हैं. यही वजह है कि सिएरा कम समय में मजबूत बिक्री हासिल करने में सफल रही.

इन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला

भारतीय बाजार में टाटा सिएरा का मुकाबला कई लोकप्रिय एसयूवी मॉडल्स से हो रहा है. इसमें हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टॉस, होंडा एलिवेट और रेनो डस्टर जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद सिएरा की लगातार बढ़ती बिक्री टाटा मोटर्स के लिए बड़ा संकेत मानी जा रही है.

कीमत और बाजार में स्थिति

टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है. अलग-अलग वेरिएंट्स और फीचर्स के आधार पर इसकी कीमत तय की गई है.

कम समय में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इस एसयूवी को टाटा मोटर्स की सबसे महत्वपूर्ण गाड़ियों में शामिल कर दिया है. आने वाले महीनों में इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: टोयोटा की इस कार को क्रैश टेस्ट में मिली जीरो स्टार सेफ्टी रेटिंग, मारुति सुजुकी से है रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >