World Social Media Day 2023: कितना भरोसेमंद है सोशल मीडिया? जानें खास बातें

World Social Media Day 2023 – आज विश्व सोशल मीडिया डे है. आज के दौर में सोशल मीडिया की हमारे जीवन में एक अलग जगह है. सोशल मीडिया की ताकत यह है कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है, तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है. 30 जून को सोशल मीडिया डे क्यों मनाया जाता है, आइए जानते हैं.

World Social Media Day Significance History : आज विश्व सोशल मीडिया डे (World Social Media Day 2023) मनाया जा रहा है. आज के दिन में सोशल मीडिया का हमारे जीवन में एक अलग जगह है. आज लगभग हर कोई, किसी न किसी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करता है, जैसे- फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम इत्यादि. आइए जानते हैं कि दुनियाभर में 30 जून को सोशल मीडिया डे (Social Media Day) क्यों मनाया जाता है.

World Social Media Day Significance

सोशल मीडिया डे का महत्व

कम्यूनिकेशन के दौर में आज सोशल मीडिया सबसे आगे है. कुछ मिनटों में आज सोशल मीडिया के माध्यम से खबर पूरी दुनिया में फैल जाती है. 2010 से पहले सोशल मीडिया का बहुत कम लोग इस्तेमाल किया करते थे. पूरी दुनिया में इसकी जरूरत और ग्लोबल कम्यूनिकेशन में इसके महत्व को दर्शाने के लिए वर्ल्ड सोशल मीडिया डे (World Social Media Day) मनाया जाने लगा.

Also Read: Twitter पर 1 अरब से अधिक बार देखा गया यह ट्वीट, आखिर ऐसा क्या है इसमें?
World’s First Social Media Platform

दुनिया का सबसे पहला सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म

सोशल मीडिया की ताकत यह है कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है, तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है. दुनिया का सबसे पहला पहला सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 1997 में लॉन्च हुआ था. इसका नाम सिक्सडिग्रीज (SixDegrees) था. इस प्लैटफॉर्म को एंड्रयू वेनरिच ने शुरू किया था. साल 2000 में इसके 10 लाख से ज्यादा यूजर्स थे. लेकिन फिर यह बंद हो गया था.

Is Social Media Trustworthy ?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भरोसा करते हैं भारत के 54% लोग

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की एक रिसर्च के अनुसार, भारत के 54 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया पर भरोसा करते हैं. वे इसका इस्तेमाल सही जानकारी पाने के लिए करते हैं. 25 से 44 साल के बीच के लगभग 44% यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी को सच मानते हैं. वहीं, ऐसा माननेवालों में 55 साल से ऊपर के सिर्फ 12% लोग हैं. 55 साल से ज्यादा उम्र के अधिकतर लोग सोशल मीडिया को जानकारी का सही प्लैटफॉर्म मानते हैं, जबकि 25 से 44 साल आयुवर्ग में ऐसा माननेवालों की संख्या 35% है.

Also Read: Reel या YouTube पर ब्रांड प्रमोशन करनेवाले हो जाएं अलर्ट, नये नियम तोड़ने पर लगेगा 50 लाख रुपये तक का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >