नयी कारों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में कई लोग बजट बचाने के लिए सेकंड हैंड कार खरीदने का विकल्प चुनते हैं. लेकिन अगर सावधानी नहीं बरती गई तो सस्ती डील महंगी साबित हो सकती है. सही जांच-पड़ताल और तैयारी से आप एक भरोसेमंद और वैल्यू-फॉर-मनी कार खरीद सकते हैं.
कहां से खरीदें
एग्रीगेटर प्लैटफॉर्म से कार खरीदने पर कीमत ज्यादा हो सकती है. बेहतर होगा कि आप किसी जान-पहचान वाले से कार लें और उसकी वैल्यूएशन किसी प्लैटफॉर्म से करवा लें. इससे आपको सही कीमत का अंदाजा लगेगा.
कार की कंडीशन चेक करें
कार को खुद चलाकर देखें. इससे इंजन, ब्रेक और सस्पेंशन की स्थिति का पता चलता है. साथ ही, एक भरोसेमंद मैकेनिक को साथ ले जाएं ताकि वह कार की बारीकियों और छिपी हुई समस्याओं को पहचान सके.
सर्विस रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट्स
कार का सर्विस रिकॉर्ड जरूर देखें. समय पर सर्विस हुई कार ज्यादा भरोसेमंद होती है. साथ ही, कार पर कोई चालान या पेंडिंग जुर्माना तो नहीं है, यह भी जांच लें. सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे RC, इंश्योरेंस और टैक्स पेपर्स सही होने चाहिए.
प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI)
कार की असली हालत जानने के लिए PDI बेहद जरूरी है. इससे आपको कार की तकनीकी स्थिति और संभावित खर्चों का अंदाजा पहले ही मिल जाएगा.
कुल मिलाकर, सेकंड हैंड कार खरीदते समय जल्दबाजी न करें. सही जांच और डॉक्यूमेंट्स की पुष्टि से आप एक बेहतरीन डील हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kia Sonet से Scorpio-N तक: हैचबैक से SUV में अपग्रेड करने वालों के लिए टॉप 5 ऑप्शंस
यह भी पढ़ें: Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs
