Hyundai के इस मॉडल ने मारी बाजी, Bharat NCAP में हासिल की 5-स्टार रेटिंग

Hyundai Venue और Venue N Line ने Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी हासिल कर ली है. मजबूत बॉडी, ढेरों सेफ्टी फीचर्स और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ ये SUV अब सिर्फ स्टाइल ही नहीं, सेफ्टी में भी भरोसेमंद ऑप्शन बन गई है. आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai ने अपनी पॉपुलर SUV Venue और उसके स्पोर्टी वर्जन Venue N Line के साथ बड़ा कमाल कर दिया है. दोनों ही कारों को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यह इन्हें अपने सेगमेंट की सबसे सेफ गाड़ियों में शामिल करती है. सेफ्टी स्कोर की बात करें तो Venue ने एडल्ट प्रोटेक्शन (Adult Protection) में 32 में से 31.15 और चाइल्ड प्रोटेक्शन (Child Protection) में 49 में से 44.46 नंबर हासिल किए हैं. यानी क्रैश टेस्ट में भी ये कार जबरदस्त परफॉर्म करती है.

स्ट्रॉन्ग स्ट्रक्चर पर बनी है Hyundai Venue

इस SUV की दमदार परफॉर्मेंस के पीछे सबसे बड़ा रोल इसके नए और मजबूत स्ट्रक्चर का है. Venue अब एक अपडेटेड प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें करीब 71% हाई-स्ट्रेंथ स्टील इस्तेमाल किया गया है. आसान शब्दों में कहें तो एक्सीडेंट के समय ये गाड़ी झटके को बेहतर तरीके से संभालती है और अंदर बैठे लोगों को ज्यादा सेफ रखती है. खास बात ये है कि Hyundai ने सेफ्टी को सीरियसली लेते हुए कई जरूरी फीचर्स हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड कर दिए हैं.

Hyundai Venue के सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बात ये है कि कुल 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 33 स्टैंडर्ड हैं. यानी बेस मॉडल भी काफी सेफ है.

Venue के हायर वेरिएंट में आपको Level 2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते हैं. जैसे फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, जो ड्राइविंग को काफी सेफ और आसान बना देते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग सिर्फ टॉप मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टैंडर्ड Venue और Venue N Line के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है.

यह भी पढ़ें: Bharat NCAP क्या है? जानिए कैसे मिलती है कार को सेफ्टी रेटिंग और क्यों है ये जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >