Satta Betting WTC Final Winner: भारत या ऑस्ट्रेलिया? कौन बनेगा टेस्ट का शहंशाह? क्या कहता है सट्टा बाजार?

Satta Betting WTC Final 2023 - खिताबी मुकाबले के आखिरी दिन तीनों परिणाम संभव लग रहे हैं. अगर भारत 444 रन बना लेगा, तो वह इतिहास रच देगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास टीम इंडिया को ऑलआउट करने का पूरा मौका है. यह मैच ड्रॉ पर भी खत्म हो सकता है. ऑनलाइन बेटिंग प्लैटफॉर्म्स पर किसका पलड़ा भारी है? आइए जानें

Satta Betting WTC Final 2023 AUS vs IND : ओवल में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच आज अपने अंतिम चरण पर है. खिताबी मुकाबले के आखिरी दिन तीनों परिणाम संभव लग रहे हैं. अगर भारत 444 रन बना लेगा, तो यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की चौथी इनिंग का सबसे बड़ा रन चेज हो सकता है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी टीम चौथी पारी में 444 रनों के स्कोर का पीछा कर जीत नहीं पाई है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पास रोहित एंड टीम को ऑलआउट करने के लिए पूरा समय पड़ा है क्योंकि भारत ने अपने सात विकेट गंवा चुका है. इसके साथ ही, यह मैच ड्रॉ पर भी खत्म हो सकता है. ऐसे में ऑनलाइन बेटिंग प्लैटफॉर्म्स पर किसका पलड़ा भारी है और क्या कहता है सट्टा बाजार? आइए जानें

Online Betting: किसका पलड़ा भारी?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के पांचवे और निर्णायक दिन ऑनलाइन बेटिंग प्लैटफॉर्म्स पर भारत या ऑस्ट्रेलिया, किसका पलड़ा भारी है? 1xbet, betway, 10cricgo, bet365, parimatch की बात करें, तो यहां मैच में दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. यहां ऑस्ट्रेलिया की जीत पर 1 के मुकाबले 1.13 से लेकर 1.25 का भाव चल रहा है. वहीं, भारत की जीत पर 1 के मुकाबले 9.2 से लेकर 13 का रेट है. दूसरी ओर, ड्रॉ की संभावना से भी इंकार नहीं है. मैच ड्रॉ होने पर 6.2 से लेकर 8 का भाव है.

Also Read: Satta Matka ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर अरबों का खेल, FEMA के उल्लंघन पर ED ने चलायी चाबुक
WTC Final 2023 Day 5: मैच के बीच बारिश तो नहीं होगी?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होने से पहले इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन के लिए येलो एलर्ट जारी किया गया था. वैसे, पूरे हफ्ते बारिश नहीं हुई और गर्मी ठीक-ठाक पड़ी. लेकिन रविवार की दोपहर को भारी बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है. बीसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दूसरे सेशन के दौरान बारिश आ सकती है. ऐसे में अगर मैच के दौरान बारिश होती है, तो खेल रोकना पड़ेगा और इस स्थिति में मैच ड्रॉ होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

Online Betting : खतरे भी जान-समझ लें

ऑनलाइन बेटिंग के ऐड इन दिनों टीवी पर खूब आ रहे हैं. इन्हीं में से एक की टैगलाइन है – खेलो दिमाग से. ऑनलाइन बेटिंग और दूसरे सट्टेबाजी के खेल भारत में पॉपुलर हो रहे हैं. टीवी चैनलों पर आनेवाले इनके विज्ञापनों में थोड़े से दिमाग का इस्तेमाल कर लखपति बनने का ख्वाब दिखाया जाता है. ऐसे सारे प्लैटफॉर्म्स गैरकानूनी नहीं होते हैं. जितने भी गैंबलिंग और बेटिंग ऐप्स के बारे में आप जानते हैं, उनमें से लगभग 35 प्रतिशत आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त हैं. लेकिन बात आदत की है. अगर आप इसमें एकाध बार जीतते हैं, तो इसमें डूबते चले जाते हैं. ऐसे में जोखिम को समझते हुए होशियारी और समझदारी से खेलने की सलाह दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >