Samsung ने बजट रेंज में लॉन्च किया ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A41 Smartphone Launch: इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने Galaxy A41 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है.

Samsung Galaxy A41 Smartphone Launch: इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने Galaxy A41 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग जापान में की गई है और इसे जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. पिछले कुछ दिनों से इस स्मार्टफोन के लॉन्च की चर्चा थी.

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड बजट रेंज में पेश किया है और यह तीन कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में उपलब्ध होगा. फोन के फ्रंट पैनल में वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले फीचर दिया गया है. फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है. इस हैंडसेट की कीमत के बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

Galaxy A41 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है. इसे 4GB RAM और 64GB स्टोरेज कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है. फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है. इसमें Super AMOLED स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है.

फोन वाटर और डस्ट प्रूफ है, इसमें IPX5/IPX8/IP6X रेटिंग दी गई है. फोन के कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया गया है. फोन में सेल्फी के लिए 25MP का कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 3,500mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट USB Type C फीचर के साथ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >