देश में पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी 650 सीसी वाली शॉटगन 650 एक्स रफ क्राफ्ट्स मोटरसाइकिल का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया था. सिर्फ 3 मिनट के अंदर ही यह बाइक पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गई. कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की केवल 100 यूनिट ही लॉन्च की गई थी. वहीं, इंडिया के लिए तय की गई यूनिट 3 मिनट में बिक गईं. इसकी सेलिंग की शुरुआत 30 जुलाई, 2026 को शाम 7 बजे हुई थी और तुरंत सारे यूनिट बिक गए. आइए इसकी खासियत के बारे में जानते हैं.
भारत में सिर्फ 25 लोगों को मिली यह बाइक
रॉयल एनफील्ड कंपनी की ओर से लाई गई शॉटगन 650 एक्स रफ क्राफ्ट्स को कलेक्टर आइटम के तौर पर इन्ट्रोड्यूस किया था. पूरे विश्व में इसकी 100 यूनिट देने की बात कंपनी की ओर से कही गई थी, जिसमें भारत के लिए सिर्फ 25 यूनिट ही था. इसे खरीदने के लिए 9 हजार खरीदारों ने रुचि दिखाई. यही वजह है कि इंडिया में 25 लोगों के पास ही शॉटगन 650 पहुंच सकी. सिर्फ 3 मिनट में सेल होने का रिकॉर्ड यह बताता है कि भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इस टू-व्हीलर का कंपनी का कितना क्रेज है.
रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 एक्स डिजाइन और फीचर्स
शॉटगन 650 एक्स रफ क्राफ्ट्स स्टैंडर्ड शॉटगन 650 बेस्ड है, लेकिन इसे Yeh (येह) के कस्टम बिल्ड से इंस्पायर्ड एक खास डिजाइन दिया गया है. ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टिल्थ ब्लैक के मिक्स्चर में तैयार की गई इस बाइक में हैंड-मेड गोल्ड-लीफ हैं, जिनमें हल्के भूरे रंग के एक्सेंट हैं. इसके अलावा कास्ट ब्रास रफ फ्ट्स कोलाबोरेशन बैज और अलग-अलग कलर्स वाले फ्यूल टैंक इसके डिजाइन मई चार चांद लगाते हैं. इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने ब्लैक-बार एंड मिरर, क्विल्टेड लेदर सीट्स और कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए हैं.
शॉटगन 650 एक्स इंजन और कीमत
मैकेनिकली रूप से देखें, तो रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 एक्स रफ क्राफ्ट्स में कोई बदलाव नहीं है. इसमें पहले के जैसे ही 648 सीसी पैरेलल-ट्विन एयर/ऑइल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47 hp की ताकत और 52.3 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इंडिया में इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये है. बता दें, कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक रॉयल एनफील्ड ऐप पर इसके लिए रेजिस्ट्रेशन चल रहा था.
ये भी पढ़ें: Marvel अवतार में आई TVS Raider 125, कीमत 1 लाख रुपये से कम, जानें इसमें क्या होगा खास
