रॉयल एनफील्ड ने 3.37 लाख रुपये में लॉन्च की क्लासिक 650, जानें इसमें क्या है खास?

Royal Enfield Classic 650: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में क्लासिक 650 मोटरसाइकल लॉन्च कर दी है. इसमें पावरफुल इंजन के साथ ही दमदार फीचर्स मिले हैं. रॉयल एनफील्ड की नयी 650 सीसी बाइक के बारे में आइए जानें कुछ डीटेल्स

मार्केट में रॉयल एनफील्ड का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. इसी को देखते हुए रॉयल एनफील्ड ने अपनी क्लासिक 650 को भारत मे मात्र 3.37 लाख की एक्स शोरूम प्राइस के साथ लॉन्च कर दी है. यह बाइक अपने तीन वेरिएंट क्रोम, हॉटरोड और क्लासिक के साथ बाजार में मौजूद है. आपको बता दें कि इस बाइक कीमत रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 से कम है. क्लासिक 650 रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 के तर्ज आधरित है.

648cc का दमदार इंजन

अगर आप क्लासिक 650 और शॉटगन 650 को ध्यान से देखेंगे, तब आपको दोनों की डिजाइन में कोई खास फर्क नहीं दिखेगा, लेकिन क्लासिक 650 की कीमत कम होने के कारण ये बाइक लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय हो सकती है. क्लासिक 650 के नाम से ही पता चलता है कि 648 cc के साथ इसमें पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Mahindra ने महंगाई के मार्केट में सस्ती कर दी अपनी SUV, फीचर्स लाजवाब

6-स्पीड गियर ट्रांसमिशन, एबीएस और नेविगेशन

उम्मीद ये जतायी जा रही है कि इस बाइक के लॉन्च होते ही भारी संख्या में रोड पर दौड़ती नजर आयेगी. जो अपने डिजाइन और लुक के कारण राहगीरों का ध्यान आकर्षित करेगी. इस बाइक में 46.3 Bhp का इंजन पावर दिया गया है, जो 52.3 Nm का टाॅर्क प्रोड्यूस करता है. साथ ही, इस बाइक में 6-स्पीड गियर ट्रांसमिशन दिया गया है. इस बाइक में एलईडी हेडलैंप और टेल लैम्प्स दिये गए हैं. यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एबीएस और नेविगेशन जैसे अन्य फीचर्स से लैस है. आपके शहर में क्लासिक 650 की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

(राजवीर सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से आपकी पसंदीदा कार हो जाएगी महंगी, हुंदै-होंडा-मारुति-किआ-टाटा ने कर ली दाम बढ़ाने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >