देश की पॉपुलर टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में धमाल मचा दिया है. पिछले साल यानि जुलाई, 2025 की तुलना में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते महीने कंपनी ने कुल 1,18,232 यूनिट गाड़ियां सेल कर दी है. इसकी बिक्री में दिखी जबरदस्त उछाल के पीछे की असली वजह घरेलू बाजार बताया जा रहा है, जबकि निर्यात में भी इजाफा देखने को मिला है. हालांकि, निर्यात के मामले में रॉयल एनफील्ड की गति स्लो रही है. जुलाई में जहां, घरेलू बिक्री बढ़कर 1,05,317 यूनिट हुई, जो बीते साल में 76,254 रही थी. इसका मतलब है कि डोमेस्टिक मार्केट में ब्रांड की मांग मजबूत हुई है.
साल 2026 में रॉयल एनफील्ड का बिक्री में जलवा
पूरे साल, 2026 में रॉयल एनफील्ड ने अब तक धमाल मचाया है. कंपनी की कुल अब तक 4,48,659 गाड़ियां सेल हो चुकी हैं, जो पिछले साल, 2025 की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है. उस साल कंपनी ने 3,53,573 यूनिट गाड़ियों को ग्राहकों तक पहुंचाया था. इसके अलावा अप्रैल-जुलाई टेन्योर में घरेलू सेल 4,06,491 यूनिट हो गई है, लेकिन निर्यात बीते वर्ष के मुकाबले घटी है. 2025-26 में शुरुआती 6 महीनों में कंपनी ने 48,540 यूनिट निर्यात का आंकड़ा छूआ था, जो इस साल 42,168 यूनिट पर अटक गया है.
फ्लाइंग फ्ली इलेक्ट्रिक का हो रहा विस्तार
बिक्री से जुड़े अपडेट्स के साथ-साथ रॉयल एनफील्ड ने बताया कि फ्लाइंग फ्ली इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड का विस्तार बेंगलुरू में हो रहा है. जयनगर में अपना पहला स्टोर ओपन करने के बाद ब्रांड ने 10 नए बिक्री एंड हेल्प सेंटर जोड़े हैं. कंपनी का यह विस्तार फ्लाइंग फ्ली C6 के प्रति बढ़ते इंट्रेस्ट को दर्शाता है और यह संकेत देता है कि रॉयल एनफील्ड अपने इलेक्ट्रिक बिजनेस को शहरी कस्टमर्स वाइडर ऑडीएंस के लिए तैयार कर रहा है.
क्लासिक 350 को मिला अपडेट
रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 में कई सारे अपडेट्स लाए हैं, जिसका असर बिक्री पर पड़ा है. इन अपडेट्स में असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ-साथ यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं. ये ऐसे बदलाव हैं जो देखने में भले ही ज्यादा बड़े नहीं हैं, लेकिन रेगुलर कम्यूट में मायने रखते हैं खासकर उन राइडर्स के लिए जो ट्रैफिक या नियमित रूप से में लंबा समय बिताते हैं.
ये भी पढ़ें: 5 लाख से ज्यादा कीमत, फिर भी Royal Enfield की यह बाइक महज 3 मिनट में हुई Sold Out
