आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में मिलेगी 154km तक रेंज

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 भारत में लॉन्च हो गई है. यह बाइक 154 किमी रेंज, 115 किमी/घंटा टॉप स्पीड और एडवांस फीचर्स के साथ आती है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

Royal Enfield ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पहली EV Flying Flea C6 लॉन्च कर दी है, जिसे नए Flying Flea ब्रांड के तहत पेश किया गया है. इस बाइक की कीमत ₹2.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ इसकी कीमत घटकर ₹1.99 लाख हो जाती है. इस बाइक की बुकिंग 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि इसकी डिलीवरी मई के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी इसकी बिक्री की शुरुआत बेंगलुरु से करेगी, जहां जयनगर में पहला Flying Flea स्टोर खोला जाएगा. इसके बाद इसे धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

रेंज और स्पेसिफिकेशन

Flying Flea C6 में 15.4 kW (20 hp) का PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जिसे 3.91 kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है. यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है. कंपनी के अनुसार, यह बाइक 154 किमी की IDC रेंज देने में कैपेबल है. वहीं, ऑनबोर्ड चार्जर के जरिए बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज करने में करीब 65 मिनट का समय लगता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Royal Enfield ने इस बाइक में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं. इसमें ऑल-LED लाइटिंग, Google बेस्ड नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा इसमें Sport और Individual जैसे राइड मोड्स मिलते हैं. Individual मोड के जरिए राइडर ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकता है.

डिजाइन और बिल्ड

डिजाइन के मामले में Flying Flea C6 को एक यूनिक और कॉम्पैक्ट लुक दिया गया है. यह बाइक पुराने Flying Flea मॉडल से इंस्पायर्ड है और इसमें एक्सपोज्ड फ्रेम, गिर्डर-टाइप फ्रंट सस्पेंशन, फ्लोटिंग सीट और डिटैचेबल पिलियन सीट जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं. यह डिजाइन इसे Royal Enfield के ट्रेडिशनल पेट्रोल बाइक्स से अलग पहचान देता है.

इसका बैटरी पैक एल्युमिनियम केसिंग में रखा गया है, जो एयरोडायनामिक्स और कूलिंग को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही यह बाइक सिर्फ 124 किलोग्राम वजन के साथ कंपनी की अब तक की सबसे हल्की मोटरसाइकिल बन गई है.

यह भी पढ़ें: नए अवतार में लौटी Bajaj Pulsar 180, देखें क्या हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >