Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों के लिए कंपनी ने एक नया सिग्नेचर वाइट (Signature White) कलर पेश किया है. नया सफेद रंग बाइक को एक क्लीन और प्रीमियम लुक देता है. वहीं फेस्टिव सीजन से पहले कस्टमर्स के पास अब एक और कलर ऑप्शन भी आ गया है. खास बात यह है कि यह सिर्फ कलर अपडेट है. बाइक के इंजन और बाकी मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Signature White रंग पहले पुरानी जनरेशन वाली Classic 350 में भी मिलता था. अब कंपनी ने इस पसंदीदा शेड को पहली बार मौजूदा J-Series Classic 350 में वापस लाया है.
Classic 350 Signature White में क्या बदला?
Signature White कलर में इस बाइक को सफेद और काले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया गया है. फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर सफेद रंग मिलता है, जबकि इन पर काली बारीक लाइनिंग दी गई है. टैंक पर गोल Royal Enfield बैज और साइड पैनल पर Classic की कर्वी बैजिंग नजर आती है.
इसके अलावा, आगे और पीछे के मडगार्ड, हेडलैंप हाउसिंग और फ्रेम पर काला रंग दिया गया है, जो सफेद बॉडी के साथ अच्छा कंट्रास्ट बनाता है. एग्जॉस्ट, इंजन कवर और मिरर पर क्रोम फिनिश दी गई है, जो बाइक के रेट्रो लुक को और निखारती है. वहीं, ब्राउन कलर की सीट सफेद-काले कॉम्बिनेशन में एक अलग टच जोड़ती है.
ये भी पढ़ें: TVS Ronin vs Royal Enfield Hunter: 350 सीसी में किस बाइक को खरीदना समझदारी होगा?
Classic 350 के 10 कलर ऑप्शन, जानें किसकी कितनी कीमत
Royal Enfield Classic 350 में नया Signature White कलर शामिल किया गया है, जिसकी कीमत ₹2,23,275 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसकी कीमत Emerald कलर के बराबर है. वहीं, Stealth Black और Gun Grey की कीमत ₹2,18,423 है. यानी नया Signature White इन दोनों से ₹4,852 महंगा है. इस नए कलर के जुड़ने के बाद Classic 350 में अब कुल 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं.
पूरी Classic 350 रेंज की कीमत की बात करें तो Redditch Red सबसे किफायती है, जिसकी कीमत ₹1,87,434 है. इसके बाद Halcyon Black की कीमत ₹1,90,195 है. Madras Red और Jodhpur Blue ₹1,93,668 में आते हैं, जबकि Medallion Bronze की कीमत ₹1,98,040 है. वहीं, Commando Sand के लिए ₹2,09,684 खर्च करने होंगे. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
| कलर | एक्स-शोरूम कीमत |
| Redditch Red | ₹1,87,434 |
| Halcyon Black | ₹1,90,195 |
| Madras Red | ₹1,93,668 |
| Jodhpur Blue | ₹1,93,668 |
| Medallion Bronze | ₹1,98,040 |
| Commando Sand | ₹2,09,684 |
| Stealth Black | ₹2,18,423 |
| Gun Grey | ₹2,18,423 |
| Emerald | ₹2,23,275 |
| Signature White | ₹2,23,275 |
Classic 350 का इंजन और परफॉर्मेंस
Royal Enfield Classic 350 में वही 349cc, सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 350 खरीदने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
