Renault की दमदार माइलेज वाली 7-सीटर पर ₹60,000 की छूट, स्पोर्टी लुक के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

रेनॉल्ट ट्राइबर पर जुलाई महीने में ₹60,000 तक की छूट मिल रही है. यह 7-सीटर MPV 4-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग और दमदार फीचर्स के साथ आती है. जानिए इस शानदार ऑफर के बारे में.

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में स्टार्टिंग से MPV सेगमेंट कारों की मांग रही है. यदि आपके दिमाग में भी कोई न्यू एमपीवी कार लेने का विचार चल रहा है, तो आपके लिए खुशखबरी है. देश की पॉपुलर कार कम्पनियों में से एक रेनॉल्ट ने अपनी Renault Triber पर जबरदस्त डिस्काउंट निकाला है. जुलाई 2026 में रेनॉल्ट ग्राहकों को इस कार पर छूट दे रही है. आप इसकी खरीदारी करके 60 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं. इसमें 30 हजार कैश डिस्काउंट के साथ-साथ और कई लाभ मिलेंगे. रेनॉल्ट ट्राइबर एक किफायती 7 सीटर कार है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Renault Triber की कीमत कितनी है?

इस जबरदस्त एमपीवी कार को खरीदने से पहले आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा, कि आखिर इसकी कीमत क्या होगी. कंपनी की तरह से इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 5.76 लाख रुपए है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए 8.60 लाख रुपए लगेंगे. इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा सेफ्टी के मामले में भी यह लाजवाब है. सेफ्टी के तौर पर आपको ट्राइबर में 4 एयरबैग्स एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफॉर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे.

पावरफुल इंजन और शानदार माइलेज 

Renault Triber में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन लगाया गया है, जो 76ps पावर और 96 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके अलावा इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलेंगे. इसमें CNG किट भी मिलेगा, जो इफिशिएंट और इको फ्रेंडली होगा. हालांकि, अधिक लोड के बाद थोड़ा सुस्त पड़ता है, लेकिन इसके माइलेज शानदार है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार 18 से 20 kmpl तक माइलेज दे सकती है. ऐसे में मिडिल क्लास वालों के लिए किफायती कीमत पर बढ़िया ऑप्शन है.

स्टाइलिश डिजाइन इसे बनाती है खास 

रेनॉल्ट ट्राइबर की सबसे खास बात उसकी मसकुलर बॉडी और स्टाइलिश डिजाइन है. इसमें लगने वाले प्रोजेक्टर हैंडलैंप और रुफ सेल्स ग्राहकों को स्पोर्टी लुक देती है. इसमें सीटींग अरेंजमेंट काफी फ्लेकसीबल है, जो कस्टमर्स का ध्यान खिंचता है. इतना ही नहीं, इसमें मिलने वाली थर्ड लाइन की सीटों को ईजी हटा सकते हैं. ऐसे करने के बाद पीछे सामान रखने के लिए काफी बूटस्पेस मिलता है. आपको एक ऐसी ही कार की तलाश है, जो दिखने में स्पोर्टी और ड्राइविंग में बेहतर हो, तो इसे घर ला सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: लोग आंख बंद करके खरीद रहे हैं यह फैमिली कार! कम कीमत में दमदार फीचर्स और 26 का माइलेज, देखें सेल्स रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >