नई Renault Kiger खरीदने का प्लान? जानिए किस वेरिएंट में मिलेंगे सबसे ज्यादा फीचर्स

Renault Kiger को कंपनी ने चार नए वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनमें कई प्रीमियम फीचर्स और टर्बो इंजन का ऑप्शन भी शामिल है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख रखी गई है. ऐसे में 10 लाख रुपये से कम में यह फीचर-लोडेड SUV आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जानिए इसके फीचर्स.

अगर आप नई Renault Kiger खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसके सभी वेरिएंट्स के बारे में जान लेना आपके लिए बढ़िया रहेगा. कंपनी ने SUV के अपडेटेड लाइनअप में चार नए वेरिएंट्स शामिल किए हैं, जिनमें बेस मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट तक अलग-अलग फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है और कौन-सा मॉडल आपके बजट के हिसाब से सबसे बेहतर साबित हो सकता है.

Renault Kiger Authentic

यह Kiger का एंट्री-लेवल वेरिएंट है और इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें LED DRLs, LED टेललाइट्स, 16-इंच स्टील व्हील्स, ब्लैक ORVMs, रियर स्पॉइलर, ब्लैक फैब्रिक सीटें, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 3.5-इंच MID, मैनुअल AC, सभी पावर विंडो, रिमोट की-लेस एंट्री, LED केबिन लैंप, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ESC और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Kiger Evolution

Evolution वेरिएंट 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT दोनों ऑपशंस में उपलब्ध है. इसमें Authentic वेरिएंट के अलावा शार्क फिन एंटीना, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिक ORVMs, रियर पार्किंग कैमरा, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग और रियर पार्सल शेल्फ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Renault Kiger Evolution+

Renault ने पहली बार Evolution+ वेरिएंट को NA और टर्बो-पेट्रोल दोनों इंजन ऑपशंस के साथ पेश किया है. इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, साथ ही डुअल-टोन इंटीरियर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Kiger Techno

Techno वेरिएंट NA पेट्रोल (MT/AMT) और टर्बो-पेट्रोल (MT/CVT) दोनों इंजन ऑपशंस में उपलब्ध है. इसमें LED हेडलैंप, 16-इंच Flex व्हील्स, 50 किलोग्राम क्षमता वाले फंक्शनल रूफ रेल्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, रियर वाइपर और वॉशर, डुअल ग्लव बॉक्स और ड्राइवर विंडो के लिए वन-टच अप/डाउन फीचर मिलता है.

Renault Kiger Emotion

Emotion इस SUV का टॉप-स्पेक वेरिएंट है और इसमें सबसे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इस वेरिएंट में 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED फॉग लैंप, ऑटोमैटिक हेडलैंप, टर्बो मॉडल में रेड ब्रेक कैलिपर्स, लेदरेट सीटें, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम, ड्राइव मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टर्बो वेरिएंट में रिमोट इंजन स्टार्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

Renault Kiger प्राइस लिस्ट

Renault kiger प्राइस लिस्ट

(*) वाले वेरिएंट Renault Kiger के नए लॉन्च किए गए वेरिएंट हैं. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

कौन-सा वेरिएंट खरीदना सही?

अगर आप कीमत के हिसाब से सबसे ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो Evolution+ वेरिएंट सबसे बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) है और इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. साथ ही यह नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल दोनों इंजन ऑपशंस में उपलब्ध है. वहीं, अगर आपका बजट ज्यादा है और आप 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे सभी प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Emotion वेरिएंट सबसे अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: 7.89 लाख रुपये में टर्बो इंजन, Renault Kiger के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >