JIO Recharge Plan: 600 रुपये से सस्ता रीचार्ज देता है Disney+Hotstar के साथ 84GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

JIO Best Recharge Plan: रिलायंस जियो कम खर्च में ज्यादा फायदे देनेवाले प्लान्स के लिए पॉपुलर है. जियो का एक प्लान कॉलिंग और डेटा सहित एक प्रमुख OTT बेनिफिट के साथ आता है. इसमें जियो यूजर्स को 84GB डेटा मिलता है. यह काफी पॉपुलर प्लान है. आइए जानें ..

JIO Best Recharge Plan: डेटा और कॉलिंग के साथ अगर आप कुछ ज्यादा चाहते हैं, तो रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में आपके लिए कई खास प्लान हैं. हम जिस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं, वह Disney+ Hotstar के एक प्रमुख ओवर-द-टॉप (OTT) बेनिफिट के साथ आता है. इसके साथ यूजर्स को 84GB डेटा भी मिलता है. इसके अलावा आपको दूसरे जियो ऐप्स का भी ऐक्सेस मिलेगा. आइए जानें जियो के इस प्लान की डीटेल्स-

Jio 583 Recharge Plan Benefits

583 रुपये वाले जियो रीचार्ज में क्या है खास?

रिलायंस जियो का 583 रुपये वाला रीचार्ज प्लान OTT लवर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है. इसमें आपको डेटा, कॉलिंग, SMS और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं. जियो का यह रीचार्ज 1.5GB डेली डेटा के फायदे के साथ आता है. इस रीचार्ज की वै���िडिटी 56 दिनों की है. इसमें यूजर्स को प्लान वैलिछिटी के दौरान कुल 84GB डेटा मिलता है. Jio के दूसरे प्लान्स की तरह इस रीचार्ज में FUP लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलता रहेगा. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, 1.5GB डेटा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐक्सेस मिल रहा है.

Also Read: JIO का यह प्लान हो गया सस्ता, मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी और 180GB डेटा
Jio Recharge with Disney+ Hotstar Access

Disney+ Hotstar का ऐक्सेस भी मिलेगा

रिलायंस जियो के इस रीचार्ज में तीन महीने के लिए Disney + Hotstar का ऐक्सेस मिलेगा, जिसकी कीमत 149 रुपये है. इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना है. इन सभी सर्विसेज के साथ ही, जियो यूजर्स को Jio Cinema, Jio Security, Jio Cloud और Jio TV का ऐक्सेस भी मिलेगा. आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान 333 रुपये में आता है. Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर करनेवाले जियो के पोर्टफोलियो में कई दूसरे प्लान्स भी हैं, लेकिन 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो का यह प्लान काफी आकर्षक है.

Also Read: JIO का कोई तोड़ नहीं! हर रोज 1GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी, इससे सस्ता प्लान नहीं मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >