JIO का कोई तोड़ नहीं! हर रोज 1GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी, इससे सस्ता प्लान नहीं मिलेगा

Cheapest JIO Recharge: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ऐसे यूजर्स, जिनका डेली डेटा यूजेज 1GB तक सीमित है, उनके लिए जियो का 1 जीबी डेली डेटा वाला प्लान (Jio 1GB Data Plan) बढ़िया है. आइए जानें जियो के सस्ते डेटा प्लान्स (Affordable Jio Data Plans) के बारे में-

Affordable JIO Recharge: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारत में सेवा के 6 साल पूरे कर लिये हैं. कंपनी अपने यूजर्स को 1GB से लेकर 3GB डेली डेटा तक वाले प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) ऑफर करती है. रोजाना एक जीबी तक डेटा खपत करने वाले जियो उपभोक्ताओं (Jio Users) के लिए जियो का 1GB डेली डेटा प्लान फायदेमंद है.

Reliance Jio Prepaid Recharge Plans

जियो प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की कीमत

रिलायंस जियो के 1 जीबी डेली डेटा के साथ आनेवाले जियो प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स (Reliance Jio Prepaid Recharge Plans) की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है. ये प्लान्स अपनी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ ही और भी बेनिफिट्स ऑफर करते हैं. आइए जानते हैं जियो के 1GB डेटा वाले रीचार्ज प्लान्स के बारे में-

Also Read: Jio 6th Anniversary: जियो के 6 साल पूरे, डेटा हुआ 95% सस्ता, 100 गुना बढ़ी खपत
Jio 149 Plan Benefits

149 रुपये वाले जियो रीचार्ज के फायदे

149 रुपये मूल्य के रिलायंस जियो के प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी अपने यूजर्स को 20 दिनों की वैलिडिटी देती है. रोजाना 1GB डेटा ऑफर करनेवाले इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio ऐप्स का ऐक्सेस भी मिलता है. साथ ही, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS के फायदे भी मिलते हैं.

Jio 179 Plan Benefits

179 रुपये वाले जियो रीचार्ज के फायदे

रिलायंस जियो के 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस जियो रीचार्ज के दूसरे बेनिफिट्स 149 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं. जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio ऐप्स के ऐक्सेस के साथ-साथ 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Jio 209 Plan Benefits

209 रुपये वाले जियो रीचार्ज के फायदे

209 रुपये वाला रिलायंस जियो का प्रीपेड रीचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. जियो का यह प्लान भी 1GB डेली डेटा ऑफर करता है. इसके अलावा, यह जियो रीचार्ज यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS बेनिफिट्स के साथ आता है. अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी Jio ऐप्स का ऐक्सेस फ्री है.

Also Read: WhatsApp पर ऑर्डर कर सकेंगे JioMart से सामान, Jio-Meta ने मिलाया हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >