CoronaVirus के डर से Realme 6 और Redmi Note 9 के लॉन्च इवेंट कैंसिल

चीन की स्मार्टफोन कंपनियों Xiaomi और Realme ने देश में Coronavirus के डर की वजह से अपने नये प्रोडक्ट लॉन्च करने के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.

नयी दिल्ली : चीन की स्मार्टफोन कंपनियों शाओमी (Xiaomi) और रीयलमी (Realme) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर की वजह से अपने नये प्रोडक्ट लॉन्च करने के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. ये कार्यक्रम इस सप्ताह और अगले सप्ताह आयोजित किये जाने थे. जयपुर में इटली के एक पर्यटक में कोरोना वायरस की पुष्टि के साथ ही देश में इसके संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या छह पर पहुंच गई है.

रीयलमी को अपनी रीयलमी 6 सीरीज (Realme 6) का अनावरण पांच मार्च को करना था. वहीं शाओमी का रेडमी नोट 9 सीरीज (Redmi Note 9) 12 मार्च को पेश करने का कार्यक्रम था. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मोटोरोला का 16 मार्च का कार्यक्रम आयोजित होगा या नहीं. मोटोरोला को इसमें ‘मोटोरोला रेजर’ (Moto Razr) पेश करना है.

शाओमी (Xiaomi) के उपाध्यक्ष एवं भारत में प्रबंध निदेशक मनु जैन (Manu Kumar Jain) ने कहा कि हम मार्च भर इस तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे. हालांकि, हम कई महीनों से इसकी योजना बना रही थी, लेकिन हमारा मानना है कि ऐसी स्थिति में यह बेहद महत्वपूर्ण कदम है. जैन ने कहा कि कंपनी माह के अंत तक अपने भविष्य के प्रोडक्ट पेश करने के कार्यक्रमों की जानकारी देगी.

रीयलमी इंडिया (Realme India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने ट्वीट कर कहा कि कंपनी ने अपने पांच मार्च के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि मीडियम प्रीमियम सेगमेंट की नोट सीरीज के कार्यक्रम को अब सिर्फ आनलाइन चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है. हालांकि, हम स्टेडियम में सी���ा भाषण देंगे और आप इस कार्यक्रम को आनलाइन देख सकेंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है.

बताते चलें कि एक बच्चे के पिता में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद नोएडा के दो स्कूलों ने अगले कुछ दिन के लिए कक्षाएं रद्द कर दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >