रामगढ़ में नई कार खरीदने का कर रहे प्लान? यहां देखें शोरूम्स की लिस्ट

अगर आप रामगढ़ में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शहर में Maruti, Tata, Mahindra और Kia जैसे बड़े ब्रांड्स के शोरूम खुल चुके हैं. यहां बजट कारों से लेकर प्रीमियम SUVs और EVs तक हर तरह के मॉडल्स मिलेंगे.

अगर आप रामगढ़ में रहते हैं और अपने परिवार के लिए एक नई चमचमाती कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको रांची या हजारीबाग के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बदलते वक्त के साथ रामगढ़ का ऑटोमोबाइल मार्केट भी काफी एडवांस हो चुका है. आज शहर में बजट-फ्रेंडली फैमिली कारों से लेकर दमदार ऑफ-रोडर और प्रीमियम SUVs के कई बड़े ब्रांड्स मौजूद हैं. रामगढ़ के इन शोरूम्स में न सिर्फ गाड़ियों की बड़ी रेंज देखने को मिलती है, बल्कि आसान फाइनेंस (EMI) सुविधाएं और बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस भी मिल जाती है. आइए जानते हैं रामगढ़ के प्रमुख कार शोरूम्स, उनकी लोकेशन और वहां मिलने वाले पॉपुलर मॉडल्स के बारे में.

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Arena & Nexa)

मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद मारुति सुजुकी के रामगढ़ में दो अलग-अलग आउटलेट्स हैं, जहां बजट और प्रीमियम दोनों तरह की गाड़ियां मिल जाती हैं.

हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी (Maruti Suzuki Arena)

लोकेशन: रांची रोड, होटल अरिहंत पैलेस के सामने, मारर, रामगढ़.

पॉपुलर मॉडल्स: Swift, WagonR, Brezza, Dzire, Ertiga और Alto K10.

नेक्सा हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी (Nexa)

लोकेशन: शांति सिनेमा के पास, रामगढ़ कैंट.

पॉपुलर मॉडल्स: Baleno, Grand Vitara, Fronx, XL6 और Ignis.

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

सुरक्षा के मामले में देश का भरोसा जीत चुकी टाटा मोटर्स के लिए बासुदेव ऑटो शोरूम अच्छा ऑप्शन है, जहां आपको पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) भी मिल जाएंगी.

लोकेशन: ग्राउंड फ्लोर, भरेच नगर, एनएच-33, मांडू (रामगढ़ कैंट के पास).

पॉपुलर मॉडल्स: Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari, Tiago, Altroz और इनके EV मॉडल्स.

हुंडई (Hyundai)

स्टाइलिश फीचर्स और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाने वाली हुंडई के लिए रामगढ़ में वत्सल हुंडई प्रमुख शोरूम्स में से एक है.

लोकेशन: रामगढ़ कॉलेज के पास, रामगढ़ कैंट.

पॉपुलर मॉडल्स: Creta, Venue, i20, Exter और Verna.

महिंद्रा (Mahindra)

अगर आप दमदार और रफ-एंड-टफ SUVs के दीवाने हैं, तो महिंद्रा की गाड़ियों के लिए रामगढ़ में मिक्कू मोटर्स / जनता ऑटोमोबाइल्स जा सकते हैं.

लोकेशन: गोला रोड / भुरकुंडा क्षेत्र, रामगढ़.

पॉपुलर मॉडल्स: Scorpio-N, Thar, XUV700, XUV3XO और हमेशा की तरह डिमांड में रहने वाली Bolero.

टोयोटा (Toyota)

लॉन्ग-लास्टिंग इंजन और बेहतरीन रीसेल वैल्यू के लिए टोयोटा की गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में टोयोटा की गाड़ियों के लिए आप हेरिटेज टोयोटा शोरूम जा सकते हैं.

लोकेशन: रामगढ सिटी रोड, रामगढ छावनी.

पॉपुलर मॉडल्स: Innova Crysta/Hycross, Fortuner, Glanza और Urban Cruiser Taisor.

कालरा किआ (Kalra Kia)

लोकेशन: न्यू शांति सिनेमा हॉल, रामगढ़ कैंटोनमेंट.

पॉपुलर मॉडल्स: Seltos, Sonet, Carens.

रेनॉल्ट रामगढ़ (Renault Ramgarh)

लोकेशन: सिटी रोड, रामगढ़ छावनी.

पॉपुलर मॉडल्स: Kwid, Kiger, Triber.

नोट: मॉडल्स की उपलब्धता और कीमतों की जानकारी शोरूम से जरूर कन्फर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: खरीदनी है नयी कार? यहां देखें भागलपुर के शोरूम्स की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >