2026 मॉडल Royal Enfield Classic 350 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें 6 जरूरी चीजें

रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 के 2026 मॉडल को अपडेट किया है. इस नई बाइक में क्या खास है, यह जानने के लिए पढ़ें. हम आपको 6 मुख्य बदलावों के बारे में बताएंगे.

देश की पॉपुलर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने क्लासिक का 2026 मॉडल अपडेट कर दिया है. हालांकि, इसमें ज्यादा एक्सटेंसिव बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन कंपनी ने अधिकांश 350 सीसी लाइन अप रेस्ट्रो रोडस्टर इन लाइन लाए हैं. यदि आपके दिमाग भी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का अपडेटेड मॉडल खरीदने का प्लान चल रहा है, तो उसके बारे में पहले जान लें. इस आर्टिकल में हम 2026 मॉडल से जुड़ी 6 चीजों के बारे में जानकारी देंगे, जिससे आपका काम आसान हो सकता है.

2026 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में क्या नया है?

2026 मॉडल वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में सबसे बड़ा बदलाव असिस्ट और स्लिपर क्लच का जुड़ना बताया जा रहा है. इसके आने से क्लच लीवर पर लगने वाला प्रेशर कम हो जाएगा और गियर चेंज करना पहले से आसान होगा. क्लासिक 350 में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी लगाया गया है. हालांकि, ये फीचर्स केवल ड्यूअल चैनल ABS वेरिएंट में ही मिलेंगे, जबकि एंट्री लेवल रेडडिच रेड में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

क्या रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में मैकेनिकल बदलाव हुए हैं?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के 2026 मॉडल में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं हुए हैं. इसमें वही 350 सीसी, एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, जे-सीरीज इंजन मिलेगा. यह इंजन 20.2 हॉर्सपावर और 27 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में भी को चेंजजेस नहीं किए गए हैं.

असिस्ट और स्लिपर क्लच किन वेरिएंट्स में मिलेंगे?

क्लासिक 350 के सभी ड्यूअल चैनल ABS वाली वेरिएंट्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलेंगे. एंट्री लेवल रेडडिच रेड, जो सिंगल चैनल ABS के साथ आता है, उसमें नया क्लच और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट नहीं दिया गया है. इसके अलावा भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

क्लासिक 350 का कोई कलर बंद हुआ है?

इस बार 2026 मॉडल में कंपनी ने क्लासिक 350 के डो कलर ऑप्शन को बंद कर दिया है, जिसमें मद्रास रेड और मेडलियन ब्रॉन्ज शामिल हैं. कलर के रूप में इस गाड़ी को एक नया अपडेट मिला है.

2026 क्लासिक 350 की कीमत कितनी है?

2026 मॉडल अपडेटेड रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की एंट्री लेवल की कीमत में बदलाव नहीं किए गए हैं. रेडरिच रेड वेरिएंट की एक्स शोरूम (चेन्नई) कीमत 1.87 लाख रुपए ही हैं. इसके अलावा नए फीचर्स के जुड़ने से अपडेटेड ड्यूअल चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1.95 लाख रुपए से शुरू होती है. 

अपडेटेडट क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड लाइनअप में कैसे फिट बैठेगी?

कंपनी के द्वारा मिले अपडेट के साथ क्लासिक 350 अब मेटियोर 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और गुरिल्ला 450 जैसी बाइकों की सूची में शामिल हो गई है. इनमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा उपलब्ध है. बुलेट 350 रॉयल एनफील्ड कंपनी की एक ऐसी बाइक है, जो जे-प्लेटफॉर्म पर आधारित है और जिसमें अपडेटेड क्लच नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >