फुल चार्ज में 320km दौड़ेगा, 34 लीटर बूट स्पेस भी मिलेगा... डेली इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान? Ola S1 X Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर 320km की शानदार रेंज और 34 लीटर बूट स्पेस के साथ आता है. फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स इसे डेली उपयोग के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. पेट्रोल के खर्चे से बचने के लिए लोग चार्जिंग वाली गाड़ी की ओर जा रहे हैं. यदि आपने भी एक नया ई-स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है, तो ओला कंपनी की S1 X Plus 5.3kWh आपके लिए एक धांसू ऑप्शन हो सकता है. एक बार फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर दौड़ सकता है. इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा, इसके अलावा फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Ola S1 X Plus 5.3kWh: दमदार बैटरी और लंबी रेंज

ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.3 kWh की बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 320 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है. जो लोग रोजाना लंबी दूरी का सफर तय करते हैं, उनके लिए यह रेंज बेहद मददगार साबित होगी. बार-बार चार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलने के चलते यह डेली यूसेज के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बन जाता है.  

Ola S1 X Plus 5.3kWh: फास्ट चार्जिंग और स्टोरेज

इस स्कूटर में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी बहुत कम समय में फुल चार्ज हो जाती है. 4 घंटे 30 सेकंड में इसे 0 से 80 परसेंट चार्ज किया जा सकता है. इमरजेंसी या कम समय होने पर यह फीचर काफी काम आता है. इसके अलावा सामान रखने के लिए इसमें 34 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है. इस बड़े स्टोरेज में आप अपना हेलमेट, किराना का सामान या बैग आसानी से रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 142km की रेंज, 65kmph की स्पीड और 34L स्टोरेज...₹1.03 लाख के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में और क्या है खास?

Ola S1 X Plus 5.3kWh: शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह स्कूटर काफी आगे है. इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो बेहतर पिकअप और बढ़िया टॉप स्पीड देती है. शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना बेहद आसान और आरामदायक है.

Ola S1 X Plus 5.3kWh: प्रमुख फीचर्स

  • बैटरी क्षमता: 5.3 kWh की पावरफुल लिथियम-आयन बैटरी
  • राइडिंग रेंज: सिंगल फुल चार्ज में 320 किमी की रेंज
  • बूट स्पेस: 34 लीटर की बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज
  • फास्ट चार्जिंग: डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (0 से 80% लगभग 4 घंटे 50 मिनट में)
  • रिवर्स असिस्ट: आसानी से स्कूटर को पीछे करने के लिए रिवर्स मोड़ 
  • राइडिंग मोड्स: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड्स
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ, जीपीएस और स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी
  • नेविगेशन सपोर्ट: डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सहायता
  • स्मार्ट लॉक: कीलेस राइड और रिमोट बूट अनलॉक सुविधा
  • सेफ्टी अलर्ट: एंटी-थेफ्ट अलार्म और साइड स्टैंड वार्निंग
  • रीजनरेटिव ब्रेकिंग: ब्रेक लगाने पर बैटरी चार्ज होने का एडवांस फीचर
  • वेकेशन मोड: लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर बैटरी सुरक्षित रखने का मोड़ 
  • ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स: समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

ओला का यह मॉडल अपने सेगमेंट में रेंज, स्पेस और फीचर्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह डेली कम्यूटर्स के लिए एक मजबूत और प्रैक्टिकल ऑप्शन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >