देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. सिर्फ स्कूटर ही नहीं, बल्कि बाइकें भी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आ रही हैं. इस आर्टिकल में आज ई-बाइक की ही बात करेंगे. यदि आप रोजाना यूज के लिए खरीदना चाहते हैं, तो ओला रोडस्टर एक्स प्लस (Ola Roadster X Plus) इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय बाजार में एक दमदार और मॉडर्न ऑप्शन बनकर सामने आई है. 500 किलोमीटर तक की लंबी रेंज और केवल 2.7 सेकंड में 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा इसे सेगमेंट में बेहद खास बनाता है. आइए इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं.
Ola Roadster X Plus: रेंज और बैटरी पैक
आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक, ओला रोडस्टर एक्स प्लस (Ola Roadster X+) में 9.1 kWh पावर वाला बड़ा लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक (IDC - इंडियन ड्राइविंग साइकिल) की ARAI-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है. इसके साथ ही इसमें 11 kW क्षमता की पावरफुल मिड-ड्राइव मोटर भी मिलती है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह बैटरी काफी कम समय में चार्ज हो जाती है. इसका एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी को सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखता है.
Ola Roadster X Plus: पिकअप और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक निराश नहीं करती है. यह सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसका मतलब है कि ट्रैफिक में यह बाइक बहुत तेजी से आगे निकल सकती है. इसकी टॉप-स्पीड भी शहर और हाइवे दोनों जगह चलने के लिए काफी बढ़िया रखी गई है. इसमें आपको आगे डिस्क ब्रेक मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Petrol vs Electric: हीरो स्पलेंडर या ओला इलेक्ट्रिक, डेली यूज में कौन करवाएगा हजारों रुपये की बचत?
Ola Roadster X Plus: फीचर्स
- टॉप स्पीड- 125kmph
- डिजिटल डिस्प्ले- 4.3 इंच (बाइक में 4.3 इंच की डिजिटल स्क्रीन दी गई है, जिसमें स्पीड, बैटरी और ट्रिप से जुड़ी जानकारी मिलती है.)
- स्मार्ट कनेक्टिविटी: इसमें ऐप कनेक्टिविटी, GPS नेविगेशन, ब्लूटूथ और कॉल या मैसेज अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
- राइडिंग मोड: 3 (राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स राइडिंग मोड चुन सकते हैं.)
- सेफ्टी और ब्रेकिंग: सुरक्षित राइड के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
- स्मार्ट सॉफ्टवेयर: यह बाइक कंपनी के मूव ओएस (MoveOS) सॉफ्टवेयर पर काम करती है, जिससे समय-समय पर ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स मिलते रहते हैं.
- गियर- रिवर्स गियर (आसानी से बिक करने के लिए)
- सेफ्टी- क्रूज कंट्रोल (ढलान वाली जगहों पर कंट्रोल करने के लिए)
- लाइटिंग- एलईडी हेडलाइट्स (बेहतर राइड सेफ्टी के लिए)
डेली राइडर्स के लिए कितनी सही है या ई-बाइक?
अगर आप रोजाना 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, तो आपको इसे रोज चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इलेक्ट्रिक बाइक होने के कारण इसका रनिंग कॉस्ट यानी चलने का खर्च पेट्रोल बाइक के मुकाबले बेहद कम आता है. इसमें मेंटेनेंस का खर्चा भी काफी कम रहता है, जिससे आपके जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है.
क्या आपको यह इलेक्ट्रिक बाइक खरीदनी चाहिए?
अगर आपका बजट सही है और आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह एक शानदार राइड साबित हो सकती है. बस किसी भी तरह के मिसलीड दावों में आने के बजाय कंपनी की टेस्ट राइड लें और अपनी रोजाना की जरूरत के हिसाब से सही मॉडल का सेलेक्शन करें.
Ola Roadster X Plus: कीमत
शुरुआती एक्स शोरूम- 1,89,999 रुपये (दिल्ली)
