Ola Electric ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में बड़ी कटौती की है. कंपनी ने कहा है कि इस मॉडल की कीमत 60,000 रुपये कम कर दी गई है. पहले इसकी कीमत 1,89,999 रुपये थी, जो अब घटकर 1,29,999 रुपये हो गई है.
Roadster X+: कीमत घटने की वजह क्या है?
कंपनी ने बताया कि यह कदम उसकी Gigafactory में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन बढ़ने और स्वदेशी रूप से विकसित 4680 Bharat Cell के इंटीग्रेशन की वजह से संभव हुआ है. सेल उत्पादन बढ़ने से लागत में एफिशिएंसी आई है और इसका फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है.
Roadster X+: बिक्री मॉडल
Ola Electric ने Roadster X+ 9.1 kWh को लिमिटेड परचेज विंडो के जरिये उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यह मॉडल 3 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आगे की बिक्री की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी.
Roadster X+: परफॉर्मेंस और रेंज
Roadster 9.1 kWh कंपनी की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है. यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है. इसे Ola Electric का फ्लैगशिप प्रोडक्ट माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: LEAF: मोदी सरकार की नयी पहल से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिलेगी रफ्तार, चार्जिंग होगी आसान
यह भी पढ़ें: PM E-DRIVE Scheme: ईवी सब्सिडी पर आयी सरकार की नयी गाइडलाइन और डेडलाइन, यहां समझें पूरी बात
