Ola ला रही डिलीवरी राइडर्स के लिए खास इलेक्ट्रिक स्कूटर, सरकार से मिली मंजूरी

ओला इलेक्ट्रिक को कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है. नया मॉडल डिलिवरी और फ्लीट ऑपरेशन के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें 70Km/h टॉप स्पीड और कम रनिंग कॉस्ट मिल सकती है.

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक अब कमर्शियल ई-स्कूटर मार्केट में भी एंट्री करने जा रही है. कंपनी को सरकार से जरूरी मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद यह साफ माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में डिलीवरी और फ्लीट ऑपरेशन के लिए खास इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया जा सकता है. बढ़ती पेट्रोल कीमतों, तेजी से फैलते क्विक कॉमर्स और सस्ते ऑपरेटिंग कॉस्ट की मांग के बीच ओला का यह कदम भारत के कमर्शियल मोबिलिटी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है.

ARAI से मिली बड़ी मंजूरी

सरकारी सर्टिफिकेशन दस्तावेज के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक को भारतीय वाहन अनुसंधान संघ यानी ARAI से होमोलोगेशन मिल गया है. यह मंजूरी केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) के तहत दी गई है. किसी भी नए वाहन को बाजार में लॉन्च करने से पहले यह सबसे अहम रेगुलेटरी प्रक्रिया मानी जाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि अब कंपनी जल्द ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में उतार सकती है.

डिलिवरी और फ्लीट ऑपरेशन पर रहेगा फोकस

ओला का नया ई-स्कूटर खासतौर पर कमर्शियल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसे फूड डिलिवरी, क्विक कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और शहरी फ्लीट सर्विस जैसी जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह मौजूदा S1 प्लैटफॉर्म पर आधारित होगा, लेकिन इसमें बिजनेस यूज के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे ताकि लंबी और लगातार राइड में बेहतर परफॉर्मेंस मिल सके.

70Km/h की स्पीड और दमदार मोटर

मंजूरी से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kW मोटर दी जाएगी. इसकी टॉप स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. यह स्पीड शहरों में डिलिवरी राइडर्स और कमर्शियल यूज के लिए काफी अहम मानी जा रही है. कम रनिंग कॉस्ट और आसान चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है.

बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच EV की मांग तेज

हाल के महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ी हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई को लेकर तनाव का असर भी ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है. ऐसे माहौल में डिलिवरी कंपनियां और फ्लीट ऑपरेटर्स तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. माना जा रहा है कि ओला का नया स्कूटर इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

ओला के लिए क्यों अहम है यह लॉन्च?

अब तक ओला इलेक्ट्रिक मुख्य रूप से पर्सनल मोबिलिटी सेगमेंट पर फोकस कर रही थी, लेकिन कमर्शियल मार्केट में उतरना कंपनी के लिए नयी ग्रोथ का रास्ता खोल सकता है. भारत में ई-कॉमर्स और क्विक डिलीवरी सर्विस तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे इलेक्ट्रिक डिलिवरी व्हीकल्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है. अगर ओला सही कीमत और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ यह स्कूटर लॉन्च करती है, तो कंपनी को इस सेगमेंट में बड़ा फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Ola Electric को फिर मिली रफ्तार, EV बाजार में खर्च घटाकर ग्रोथ प्लान तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >