Nokia लायी 105, 106 और 110 के नये वर्जन, दमदार बैटरी और मजबूती का कोई तोड़ नहीं

Nokia ने अपने सस्ते फीचर फोन्स- Nokia 105, Nokia 106, Nokia 110 के नये वर्जन मार्केट में लॉन्च किये हैं. Nokia 106, नये Nokia 105 4G (2023) से बहुत मिलता-जुलता है. Nokia 106 में म्यूजिक प्लेयर और स्नेक गेम दिया गया है.

Nokia 105, Nokia 106, Nokia 110 Launch: Nokia ने अपने सस्ते फीचर फोन्स- Nokia 105, Nokia 106, Nokia 110 के नये वर्जन मार्केट में लॉन्च किये हैं. Nokia 106, नये Nokia 105 4G (2023) से बहुत मिलता-जुलता है. Nokia 106 में म्यूजिक प्लेयर और स्नेक गेम दिया गया है.

Nokia के नये हैंडसेट्स में क्या खास है?

Nokia 105 में वायरलेस FM रेडियो, एक टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेन्यू दिया गया है. Nokia 106 में एक MP3 प्लेयर, एक स्नेक गेम और एक फ्लैशलाइट है. कंपनी इसमें 22 दिनों तक स्टैंडबाय और 12 घंटे कॉलिंग का दावा करती है. Nokia 106 में माइक्रोएसडी के जरिये स्टोरेज बढ़ायी जा सकती है. Nokia 106 रेड, सियान और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Also Read: NOKIA को 60 साल बाद क्यों बदलना पड़ा अपना LOGO ?

2G नेटवर्क सपोर्ट करेगा फोन

Nokia के तीनों फीचर फोन में 2G नेटवर्क सपोर्ट मिलती है. वहीं, Nokia 110 4G के बाद अब 2G में भी आ गया है. नये Nokia 110 2G में पहले जैसे फीचर्स हैं. Nokia ने अभी तक इन फीचर फोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है. वैसे, उम्मीद है कि ये काफी किफायती होंगे. Nokia अपने 105 और 106 का भी 4G वेरिएंट जारी करने का प्लान बना रही है.

लो बजट फीचर फोन की कम नहीं हुई जरूरत

लो बजट में कॉलिंग के जरिये अपनों से जुड़ने रहने के लिए नोकिया फीचर फोन सही ऑप्शन हैं. मजबूत और दमदार फीचर फोन मॉडल्स के साथ मार्केट में नोकिया का दबदबा था. स्मार्टफोन के आने पर फीचर फोन का इस्तेमाल कम हो गया. हालांकि ग्लोबल मार्केट में इनकी डिमांड अब भी है. लंबी पैदल यात्रा या कैंपिंग के दौरान फीचर फोन बहुत काम आनेवाला डिवाइस है.

Also Read: Nokia ने भारत के लिए 6G को लेकर खोले अपने पत्ते, जानिए क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >