पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर नयी गाड़ी में छूट, गडकरी ने की ऑटो इंडस्ट्री से अपील

Scrap Policy: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन उद्योग से आग्रह किया है कि स्क्रैप प्रमाणपत्र जमा करने वाले ग्राहकों को नई गाड़ी खरीदने पर विशेष छूट दी जाए. जानिए पूरी खबर

Scrap Policy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन उद्योग को एक अहम सुझाव देते हुए कहा है कि जो ग्राहक नई गाड़ी खरीदते समय अपने पुराने वाहन को स्क्रैप कर उसका प्रमाणपत्र जमा करते हैं, उन्हें विशेष छूट दी जानी चाहिए. यह बयान उन्होंने सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के वार्षिक सम्मेलन में दिया.

स्क्रैप नीति से उद्योग को मिलेगा लाभ

गडकरी ने कहा कि वाहन स्क्रैप नीति न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे उद्योग को भी फायदा होगा. स्क्रैप धातुओं की उपलब्धता बढ़ेगी जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल हर महीने औसतन 16,830 पुराने वाहन स्क्रैप किए जा रहे हैं और निजी क्षेत्र ने इस दिशा में 2,700 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

जीएसटी में राहत की मांग

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया है कि स्क्रैप प्रमाणपत्र जमा करने वाले ग्राहकों को नई गाड़ी खरीदने पर जीएसटी में राहत दी जाए. इससे स्क्रैप नीति को और मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिलेगा.

एथनॉल और सोशल मीडिया विवाद

गडकरी ने ई20 ईंधन (20% एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान को “पेड कैंपेन” बताया और कहा कि यह उनके राजनीतिक विरोध के उद्देश्य से चलाया गया है. उन्होंने इसे एथनॉल के खिलाफ एक साजिश करार दिया.

हितों के टकराव पर सफाई

कांग्रेस द्वारा गडकरी पर हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं, जिसमें कहा गया कि उनके पुत्र एथनॉल कंपनियों से जुड़े हैं. गडकरी ने इन आरोपों को राजनीतिक बताया और स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य देश में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देना है.

1 लाख से कम में मिल रही ये 3 स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक्स

अब बाइक-कार खरीदना हुआ आसान, नवरात्रि से पहले घट गए दाम; होंडा, जीप, यामाहा और बजाज की गाड़ियां हुईं सस्ती, जानिए कितनी मिलेगी छूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >