650KM रेंज, AI सीट्स और फ्रिज वाली SUV, टेक-लाउंज है यह कार

Nissan और Dongfeng की नई NX8 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च होते ही चर्चा में है, जिसमें 650KM रेंज, AI सीट्स, स्मार्ट फ्रिज और हाईटेक फीचर्स के साथ प्रीमियम फैमिली कार का नया अनुभव मिलता है.

ऑटो इंडस्ट्री में एक बार फिर टेक्नोलॉजी और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला है. Nissan ने अपने चीनी पार्टनर Dongfeng Motor Corporation के साथ मिलकर नई NX8 SUV पेश की है, जिसने लॉन्च होते ही बाजार में हलचल मचा दी. कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में ही इस हाईटेक इलेक्ट्रिक SUV की 8,500 यूनिट बुक हो गईं. यह गाड़ी सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता स्मार्ट टेक लाउंज बनकर सामने आई है.

लॉन्च के साथ ही जबरदस्त डिमांड

नई Nissan NX8 को कंपनी ने खास तौर पर फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. बड़ी बॉडी, लंबा व्हीलबेस और प्रीमियम फीचर्स इसे डेली लाइफ के लिए एक कंप्लीट पैकेज बनाते हैं. लॉन्च के तुरंत बाद मिली बुकिंग से साफ है कि EV सेगमेंट में अब ग्राहक सिर्फ रेंज ही नहीं, बल्कि लग्जरी और टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं.

अंदर से ‘लक्जरी लाउंज’ जैसा अनुभव

NX8 का केबिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है. अंदर बैठते ही यह किसी प्रीमियम लाउंज जैसा फील देता है. इसमें दो बड़े 15.6-इंच स्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम से चलता है.

सबसे खास हैं इसकी AI बेस्ड ‘जीरो ग्रैविटी सीट्स’, जिनमें मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. लंबी यात्रा के दौरान थकान कम करने के लिए सीट्स खुद को एडजस्ट करती हैं. पीछे बैठने वालों के लिए भी फुल रिक्लाइन, एयरफ्लो कंट्रोल और मोशन सिकनेस कम करने वाली टेक्नोलॉजी दी गई है.

फीचर्स जो इसे बनाते हैं फ्यूचर कार

इस SUV में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आम कारों में शायद ही देखने को मिलते हैं. इसमें 25-स्पीकर साउंड सिस्टम, मल्टी-जोन AI वॉयस कंट्रोल और एक स्मार्ट फ्रिज दिया गया है, जो -6°C से 55°C तक तापमान कंट्रोल कर सकता है.

इसके अलावा ‘पेट प्रोटेक्शन मोड’ भी दिया गया है, जो कार के अंदर पालतू जानवर होने पर केबिन का तापमान मेंटेन रखता है और ड्राइवर को अलर्ट करता है. यह फीचर खासतौर पर फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

पावर, रेंज और चार्जिंग में दम

NX8 दो अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है. इसका फुल इलेक्ट्रिक वर्जन 81 kWh बैटरी के साथ करीब 650 किलोमीटर की रेंज देता है और फास्ट चार्जिंग के जरिए मात्र 12 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकता है.

वहीं, इसका हाइब्रिड वर्जन 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो 310 किलोमीटर तक EV मोड में चल सकता है और कुल मिलाकर लगभग 1450 किलोमीटर की रेंज देता है. यह इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहद खास बनाता है.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में भी आगे

सेफ्टी के मामले में भी NX8 काफी एडवांस है. इसमें 29 सेंसर और LiDAR टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम को और मजबूत बनाती है. साथ ही ‘क्लाउड शील्ड बैटरी’ सिस्टम 24 घंटे बैटरी की निगरानी करता है और कई लेयर सेफ्टी चेक सुनिश्चित करता है.

भारत में लॉन्च की क्या है संभावना?

फिलहाल यह SUV चीन के बाजार में पेश की गई है, लेकिन Nissan भारत में भी नई SUVs लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले समय में इसी प्लैटफॉर्म पर आधारित 7-सीटर मॉडल भारत में ला सकती है, जिससे यहां के फैमिली कार सेगमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 679KM रेंज और फास्ट चार्जिंग का दम, अब बड़ी फैमिली के लिए भी सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >