Maruti Fronx से लोहा लेने नये अवतार में आ रही Nissan Magnite, कीमत और फीचर्स जानकर खुश हो जाएंगे

Nissan ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Nissan Magnite के नये स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन SUV को GEZA नाम दिया है. इसमें कंपनी ने कुछ एडवांस्ड फीचर्स शामिल किये हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से बेहतर बनाते हैं.

Nissan Magnite Special Edition: जापान की बड़ी ऑटो मेकर कंपनी Nissan ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Nissan Magnite के नये स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन SUV को GEZA नाम दिया है. इसमें कंपनी ने कुछ एडवांस्ड फीचर्स शामिल किये हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से बेहतर बनाते हैं. इसकी कीमत का खुलासा आगामी 26 मई को किया जाएगा.

भारत में सस्ती एसयूवी के ऑप्शन बढ़ते जा रहे हैं. मारुति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो पर बेस्ड क्रॉसओवर एसयूवी Maruti Fronx लेकर आयी है. इसी बजट सेगमेंट में टाटा पंच को भी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि निसान की बेस्ट सेलिंग कार मैग्नाइट का स्पेशल एडिशन एसयूवी मैग्नाइट गेजा (Magnite GEZA) 10 लाख से कम बजट वाली एसयूवी के बीच अपनी जगह जमाएगा.

Also Read: Nissan Magnite Red Edition हुआ लॉन्च, ऑनगोइंग मॉडल से कितनी अलग होगी यह कार

Magnite GEZA स्पेशल एडिशन में प्रीमियम ऑडियो और इन्फोटेनमेंट एक्सपीरिएंस मिलेगा. निसान इंडिया ने नयी मैग्नाइट के गीजा स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाने के लिए बहुत से फीचर्स दिये हैं. इस स्पेशल एडिशन को जापानी थिएटर और उनकी एक्सप्रेसिव म्यूजिकल थीम से प्रेरित होकर तैयार किया गया है. निसान मैग्नाइट गेजा स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू हो गई है.

निसान की नयी मैग्नाइट के गीजा स्पेशल एडिशन में बड़े साइज का 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगा, जो हाई रिजॉल्यूशन वाला है. इस स्क्रीन के साथ कंपनी ने जेबीएल के स्पीकर्स दिये हैं और यहां ग्राहकों को ऐपल कारप्ले के साथ एंड्रॉयड ऑटो वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलेगा. स्पेशल एडिशन को ट्रैजेक्टरी रियर कैमरा भी मिला है, जो यूजर को कार पार्क करने में सहूलियत देता है. इसके अलावा, निसान मैग्नाइट के स्पेशल एडिशन के साथ मोबाइल से कंट्रोल होने वाली एंबिएंट लाइटिंग, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, शार्क फिन एंटेना भी दिया गया है. निसान इस एडिशन के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाले दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध करा सकती है जिनमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं.

Also Read: Tata Punch vs Nissan Magnite: बजट में कौन सी है बेहतर SUV? जानें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >