जून 2026 में Nissan Motor India ने शानदार सेल्स परफॉर्मेंस दर्ज की है. कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 3,006 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जून के मुकाबले 129% की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी है. सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, एक्सपोर्ट्स में भी कंपनी ने बेहतर परफॉर्म किया है. जून के दौरान कंपनी ने 5,340 गाड़ियां विदेशों में भेजीं, जिससे उसकी कुल होलसेल्स 8,346 यूनिट्स तक पहुंच गई.
यानी घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट्स को मिलाकर कंपनी ने 16% की सालाना ग्रोथ हासिल की है. सबसे खास बात यह है कि जून 2026 लगातार चौथा महीना है, जब Nissan की घरेलू बिक्री में साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Magnite और Gravite का रहा जलवा
इस शानदार परफॉरमेंस का सबसे बड़ा क्रेडिट Nissan Magnite और बिल्कुल नई Nissan Gravite को जाता है. Magnite पहले से ही कंपनी की सबसे पॉपुलर SUV बनी हुई है. वहीं हाल ही में लॉन्च हुई ग्रेवाइट ने भी कस्टमर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है. यही वजह है कि ये दोनों SUV मिलकर Nissan की बिक्री को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ा रोल प्ले कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ लुक्स नहीं, सेफ्टी में भी दमदार हुई Kia Seltos, 28 ADAS फीचर्स के साथ आए दो नए वेरिएंट
9 जुलाई को आ रही Nissan Tekton
अब बात करते हैं Nissan की आने वाली नई SUV की. 9 जुलाई 2026 को कंपनी अपनी बिल्कुल नई Nissan Tekton से दुनिया भर में पर्दा उठाएगी. यह लॉन्च Nissan के लिए काफी अहम होने वाला है. इसके जरिए कंपनी भारत में अपनी SUV लाइनअप को और मजबूत करना चाहती है. साथ ही, आने वाले सालों में अपनी पकड़ भी मजबूत करने की तैयारी में है.
नई Nissan Tekton एक कॉम्पैक्ट SUV होगी, जो Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. उम्मीद है कि इसमें Duster वाले ही इंजन ऑप्शन देखने को मिलेंगे. डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक Nissan Patrol से इंस्पायर्ड होगा. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Volkswagen Taigun और Tata Sierra जैसी पॉपुलर SUVs से होगा.
यह भी पढ़ें: Hyundai CRETA का सस्ता वेरिएंट हो गया बंद, अब सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलेगा N Line अपडेट
