Hyundai की बड़ी तैयारी, Creta और Nexon EV को टक्कर देने आ रही 2 नई SUV

Hyundai भारत में नई Bayon SUV और एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. नई EV करीब 500Km रेंज दे सकती है और इसका मुकाबला Tata Nexon EV से होगा.

Hyundai भारतीय SUV बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी वित्त वर्ष 2027 के अंत तक भारत में दो नई SUV लॉन्च कर सकती है. इनमें एक नई मिड-साइज पेट्रोल SUV होगी, जबकि दूसरी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी. खास बात यह है कि Hyundai की नई रणनीति सीधे उन सेगमेंट्स को निशाना बना रही है, जहां फिलहाल Maruti Suzuki और Tata Motors जैसी कंपनियों का दबदबा है.

Hyundai Bayon बन सकती है नई गेमचेंजर SUV

रिपोर्ट्स के अनुसार Hyundai की नई मिड-साइज SUV, ग्लोबल मार्केट में मौजूद अगली पीढ़ी की Hyundai Bayon पर आधारित हो सकती है. यह मॉडल Venue और Hyundai Creta के बीच पोजिशन किया जाएगा.

नई Bayon का डिजाइन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी और SUV जैसा हो सकता है. टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, आइस-क्यूब LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेल-लाइट्स और मजबूत बॉडी क्लैडिंग जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं. इसकी लंबाई करीब 4.2 मीटर रहने की उम्मीद है.

पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों पर फोकस

Hyundai इस नई SUV में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दे सकती है. इसके साथ ड्यूल-सिलिंडर सेटअप वाला CNG विकल्प भी मिलने की संभावना है.

यदि ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से बड़ी पहली Hyundai कार होगी जिसमें फैक्ट्री फिटेड CNG पावरट्रेन दिया जाएगा. इससे कंपनी उन ग्राहकों को भी आकर्षित करना चाहती है जो बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच ज्यादा माइलेज वाली SUV तलाश रहे हैं.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी पर रहेगा जोर

नई Hyundai Bayon में टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

Hyundai की कोशिश इस SUV को केवल फैमिली कार नहीं, बल्कि प्रीमियम टेक-फोकस्ड SUV के रूप में पेश करने की है ताकि यह नए दौर के ग्राहकों को आकर्षित कर सके.

Tata Nexon EV को चुनौती देगी नई इलेक्ट्रिक SUV

Hyundai एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पर भी काम कर रही है, जिसका कोडनेम HE1i बताया जा रहा है. यह SUV पूरी तरह भारत के लिए डिजाइन और डेवलप की जा रही है.

नई EV SUV की लंबाई 4 मीटर से कम हो सकती है और इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV से माना जा रहा है. कंपनी इसे तमिल नाडु के श्रीपेरुंबुदुर प्लांट में तैयार करेगी.

एक बार चार्ज करने पर मिल सकती है 500Km तक रेंज

रिपोर्ट्स की मानें तो Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV में स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज दोनों विकल्प मिल सकते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरियां एक्साइड से ली जा सकती हैं.

नई EV, Hyundai के E-GMP (K) प्लैटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद Inster EV में भी इस्तेमाल होता है. उम्मीद है कि लंबी रेंज वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकता है.

भारत में बढ़ रही EV और SUV की मांग

भारतीय बाजार में compact SUV और electric SUV, दोनों सेगमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में Hyundai की ये दोनों नई गाड़ियां कंपनी के लिए बेहद अहम साबित हो सकती हैं.

विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि Hyundai सही कीमत और फीचर्स के साथ इन मॉडल्स को लॉन्च करती है, तो आने वाले वर्षों में SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा और ज्यादा तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Hyundai के ये मॉडल्स हुए सस्ते, कंपनी दे रही ₹1.05 लाख तक बचाने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >