Good News: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला पृथ्वी जैसा ग्रह, साइज भी बराबर, क्या वहां रह सकेंगे इंसान?

Nasa James Webb Space Telescope Found New Planet – LHS 475 b की खोज के बारे में सिएटल में स्थित अमेरिकी एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की 241वीं बैठक में घोषणा की गई. सौर मंडल के बाहर स्थित इस खगोलीय पिंड LHS 475 b लगभग पृथ्वी के आकार का है और यह पृथ्वी की ही तरह चट्टानी ग्रह है.

NASA James Webb Space Telescope Discovery: जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने पहली बार सौर मंडल के बाहर एक ग्रह (Exoplanet) खोजा है, जो लगभग धरती जैसा ही है. नासा (Nasa) का यह टेलीस्कोप अपनी लॉन्चिंग के बाद से शानदार काम कर रहा है और अब इसने अपने नाम एक नयी उपलब्धि जोड़ ली है. जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने जिस ग्रह को खोजा है, उसे पहले LHS 475 b नाम से क्‍लासिफाइड किया गया था. यह एक एक्‍सोप्‍लैनेट है. एक्‍सोप्‍लैनेट उन ग्रहों को कहते हैं, जो हमारे सूर्य की परिक्रमा नहीं करते.

लगभग पृथ्वी के आकार का ग्रह

LHS 475 b की खोज के बारे में सिएटल में स्थित अमेरिकी एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की 241वीं बैठक में घोषणा की गई. सौर मंडल के बाहर स्थित इस खगोलीय पिंड LHS 475 b लगभग पृथ्वी के आकार का है और यह पृथ्वी की ही तरह चट्टानी ग्रह है. यह हमारी धरती से 41 प्रकाश वर्ष दूर ऑक्टंस तारामंडल (constellation Octans) में स्थित है. नासा के ट्रांसिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट या TESS के डेटा को देख कर माना जा रहा था कि यह एक ग्रह हो सकता है. हालांकि, वैज्ञानिक अब भी इसके वातावरण और संरचना को लेकर अनिश्चित हैं. लेकिन जांचों ने पुष्टि की है कि यह पृथ्वी के व्यास का 99 प्रतिशत है.

वायुमंडल है या नहीं?

LHS 475 b काे मैरीलैंड के लॉरेल में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी में स्टाफ एस्ट्रोनॉमर केविन स्टीवेन्सन और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो जैकब लस्टिग येगर के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम ने वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर स्टडी किया है. यह ग्रह अपने तारे के सामने से गुजरा, तब शोधकर्ताओं ने इसकी रोशनी में गिरावट दर्ज की. येगर ने बताया कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वहां एक ग्रह मौजूद है. वेब टेलीस्कोप के डेटा ने इसकी पुष्टि की है. शोधकर्ताओं का मानना है कि यह ग्रह पृथ्वी से कुछ डिग्री ज्यादा गर्म है. हालांकि, रिसर्च टीम अब तक इस बात की पुष्टि नहीं कर पायी है कि इसका वायुमंडल है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >