बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने के क्या नुकसान हैं? जानिए जुर्माना, सजा और नियम-कानून

Motor Vehicles Act: मोटर वाहन अधिनियम की धारा-192 के तहत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर ₹5,000 से ₹10,000 तक जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. जानिए पूरी जानकारी और नंबर प्लेट के नियम

Motor Vehicles Act: अगर आप सड़क पर बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, तो यह सिर्फ एक छोटी गलती नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध है. भारत में मोटर वाहन अधिनियम की धारा-192 के तहत बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन चलाना गैरकानूनी है. यह न सिर्फ आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, बल्कि आपकी गाड़ी भी जब्त हो सकती है और जेल की सजा भी हो सकती है.

क्या कहता है मोटर वाहन अधिनियम?

मोटर वाहन अधिनियम की धारा-192 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति बिना वैध रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन नहीं चला सकता. यह नियम सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होता है- चाहे वह दोपहिया हो, चारपहिया या वाणिज्यिक वाहन.

  • पहली बार उल्लंघन पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है
  • साथ ही, गाड़ी जब्त करने का भी प्रावधान है
  • बार-बार गलती करने पर जुर्माना बढ़कर ₹10,000 तक हो सकता है
  • इसके अलावा, जेल की सजा भी दी जा सकती है.

यह कानून इसलिए बनाया गया है ताकि सड़क पर चलने वाले हर वाहन की पहचान हो सके और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

नंबर प्लेट कैसी होनी चाहिए?

  • सरकार ने नंबर प्लेट के लिए कुछ मानक तय किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:
  • नंबर प्लेट साफ-सुथरी और पढ़ने लायक होनी चाहिए
  • फॉन्ट और साइज मानक के अनुरूप होना चाहिए ताकि दूर से भी नंबर स्पष्ट दिखे
  • नंबर प्लेट पर किसी भी तरह की सजावट, स्टिकर या छेड़छाड़ करना गैरकानूनी है
  • हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) का उपयोग करना अब कई राज्यों में अनिवार्य हो चुका है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्यों है यह नियम जरूरी?

बिना नंबर प्लेट के वाहन अपराधों में इस्तेमाल हो सकते हैं और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है. नंबर प्लेट वाहन की पहचान का सबसे अहम हिस्सा होती है. इससे पुलिस और ट्रैफिक विभाग को वाहन ट्रैक करने में आसानी होती है.

क्या है चालान प्रक्रिया?

अगर ट्रैफिक पुलिस आपको बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हुए पकड़ती है, तो:

ऑन-द-स्पॉट चालान काटा जा सकता है,

गाड़ी को जब्त किया जा सकता है,

कोर्ट में पेशी की नौबत भी आ सकती है.

इसलिए बेहतर यही है कि वाहन पर वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर निकलें.

दमदार लुक और पावरफुल इंजन वाली Royal Enfield Himalayan 750 की टेस्टिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च

2 लाख से भी कम में आते हैं ये Adventure Tourer Bikes, लुक ऐसी की तुरंत राइड करने का मन करें

Ola S1 Pro Sport: 2 सेकंड में 40kmph, ADAS फीचर्स के साथ दमदार एंट्री

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कौन है सबसे बेहतरीन फैमिली EV?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >