5000mAh की बैटरी के साथ आया Moto G8 Power Lite

Moto G8 Power Lite smartphone launched with Big Battery: लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. बता दें कि मोटोरोला ने फरवरी में मोटो जी8 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किया था. अमेरिका में इस हैंडसेट को मोटो जी पावर नाम से बेचा जा रहा है.

Moto G8 Power Lite smartphone launched with Big Battery: लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. बता दें कि मोटोरोला ने फरवरी में मोटो जी8 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किया था. अमेरिका में इस हैंडसेट को मोटो जी पावर नाम से बेचा जा रहा है.

मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है इसमें दिया गया बड़ा डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप. इसके साथ ही, हैंडसेट में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है.

मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन की कीमत 169 यूरो (लगभग 13,900 रुपये) रखी गई है. इसे कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू में पेश किया है.

मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. आइए जानें इस स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में.

मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9 पाई दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी 256GB तक बढ़ायी जा सकती है. इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिये गए हैं. प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, तीसरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

मोटी जी8 पावर लाइट की बैटरी 5,000mAh की है और यह 10 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करके लगातार 19 घंटों तक वीडियो या 100 घंटे तक ऑडियो चला सकते हैं.

मोटी जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन को फिलहाल मैक्सिको और जर्मनी में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने कहा है कि जल्द ही लैटिन अमेरिका और युरोप में इसे बेचा जाएगा. इसके अलावा एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी इसे जल्द ही की उपलब्ध कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >