CORONA पर I&B मिनिस्ट्री का निर्देश- सोशल मीडिया से भ्रामक/गलत समाचारों को हटाएं

Ministry of Information Broadcasting Fake News on Coronavirus Social Media: नयी दिल्ली : सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में इंटरनेट पर फैलायी जा रही भ्रामक खबरों/रपटों पर गंभीर रुख अपनाया है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों से ऐसी खबरों को तत्काल अपने अपने मंच से हटाने को कहा है.

Ministry of Information Broadcasting Fake News on Coronavirus Social Media: नयी दिल्ली : सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में इंटरनेट पर फैलायी जा रही भ्रामक खबरों/रपटों पर गंभीर रुख अपनाया है.

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों से ऐसी खबरों को तत्काल अपने अपने मंच से हटाने को कहा है. इस बारे में मंत्रालय ने एक सलाह जारी की है. इसमें कहा गया है कि वे अपने मंच का उपयोग करने वालों को ऐसी खबर या सामग्री डालने से रोके जिससे लोगों में भय उत्पन्न होता हो या सामजिक शांति में खलल पड़ता हो.

मंत्रालय ने मीडिया की खबरों के हवाले से कहा है कि सोशल मीडिया मंचों पर भ्रामक/ असत्य खबरों और स्रामग्री को घुमाने का चलन बन गया है. लोग कोरोना वयरस के बारे में बिना ज्ञात स्रोत के आंकड़े और रपटे इन मंचों के माध्यम से आपस में साझा कर रहे हैं. इससे लोगों में डर पैदा हो रहा है.

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से जागरूकता फैलाने की अपील की है ताकि उनका उपयोग करने वाले इस माहमारी के बारे में मंच पर भ्रामक सामग्री न घुमाएं और इन मंचों पर कोरोना संक्रमण के बारे में केवल ‘प्रमाणिक सूचनाएं’ ही डालें. केंद्रीय सवास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रपट के अनुसार भारत में अब तक जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित 341 लोगों का पता लगा है. विश्वस्तर पर कोरोनावायरस से फैली बीमारी से 13,000 के करीब लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं और लाखों लोग संक्रमित हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >