₹57.5 लाख में  लॉन्च हुई MINI Cooper S Victory Edition, जानें इसकी खूबियां

MINI Cooper S Victory Edition अब इंडिया में लॉन्च हो चुका है. ये खास मॉडल 1965 के Monte Carlo Rally की जीत का जश्न मनाने के लिए आया है. लिमिटेड-एडिशन होने के कारण इसमें आपको ब्रांड के आइकोनिक डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालें.

MINI ने इंडिया में कुछ खास पेश किया है. हम बात कर रहे हैं MINI Cooper S Victory Edition की. इसकी कीमत सिर्फ ₹57.50 लाख (ex-showroom) है. लेकिन ये कोई नॉर्मल प्रीमियम हैचबैक नहीं है, बल्कि MINI की Monte Carlo Rally में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने वाला खास लिमिटेड-एडिशन मॉडल है. आइए आपको इस कार के बारे में डिटेल में बताते हैं.

डिजाइन 

सबसे पहले आपकी नजर पड़ेगी इसकी बोल्ड Chilli Red बॉडी पर, जिसे सफेद racing stripe ने और भी स्टाइलिश बना दिया है. यह बोनट, रूफ और रीयर तक चली हुई है. सबसे खास डिटेल है साइड पर लगी 52 ग्राफिक. यह 1965 में MINI की जीत का रेस नंबर थी. कार में ब्लैक पैनोरमिक रूफ भी है, जो इसे और स्पोर्टी और कॉन्ट्रास्ट वाला लुक देता है. छोटी-छोटी बातें जैसे C-पिलर पर लगी 1965 बैज याद दिलाती हैं कि ये सिर्फ दिखावे की बात नहीं, बल्कि एक लिगेसी है. इसकी 18-इंच के JCW एलॉय व्हील्स इस कार को स्टाइलिश बनाते हैं.

इंटीरियर 

इंटीरियर की बात करें तो अंदर का माहौल बिल्कुल मॉडर्न और स्पोर्टी है. सबसे खास है ये बड़ा circular OLED touchscreen, जो स्मार्टफोन की तरह काम करता है और कार के ज्यादातर फंक्शन को कंट्रोल करता है. ये सिस्टम MINI के लेटेस्ट OS 9 पर चलता है और Hey MINI वॉइस कमांड्स को सपोर्ट करता है.

इंटीरियर में JCW sport सीट्स हैं, Vescin Black upholstery के साथ, जो प्रीमियम लुक देते हुए eco-friendly भी हैं. इसके अलावा, ambient lighting, head-up display और Harman Kardon साउंड सिस्टम ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी शानदार बना देते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस 

MINI Cooper S Victory Edition में 2.0-लीटर TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन लगा है. ये इंजन 204 हॉर्सपावर और 300 Nm टॉर्क देता है, जो इस साइज की कार के लिए काफी दमदार है. बस थोड़ा ही पेडल दबाओ और ये कार 0 से 100 km/h सिर्फ 6.6 सेकंड में पहुंच जाती है. 

7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शिफ्ट्स को स्मूथ बनाता है, और अडाप्टिव सस्पेंशन की वजह से रास्ते चाहे जैसे भी हों, आराम और हैंडलिंग दोनों बेस्ट रहती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी 

MINI की ये एडिशन अपने फीचर्स की वजह से सच में कमाल है. इसमें आपको digital key, wireless charging, navigation और connected car technology यानी आपकी गाड़ी अब smart और convenient हो गई है. केबिन में लगी fisheye camera की मदद से आप मस्ती भरे selfies और videos भी ले सकते हैं.

सेफ्टी के मामले में भी MINI पीछे नहीं है. इसमें multiple airbags, ABS, stability control, parking assist, और rear-view camera हैं, जो ड्राइविंग को सेफ बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: नये लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ रही Skoda Kushaq Facelift

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >