Mini ने भारत में अपनी नई Mini Cooper S GP Inspired Edition लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹58.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह एक लिमिटेड-एडिशन हॉट हैच है, जिसे खास तौर पर आइकॉनिक Mini GP से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है. सबसे खास बात ये है कि भारत में इसके सिर्फ 30 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगे. इसके लिए प्री-बुकिंग्स पहले ही इस महीने की शुरुआत में शुरू हो चुकी थीं. अब सवाल ये है कि इस स्पेशल एडिशन Mini Cooper S GP Inspired Edition में ऐसा क्या खास है जो इसे इतना प्रीमियम और अलग बनाता है. आइए जानते हैं.
Mini Cooper S GP Inspired Edition: इंजन
Mini Cooper S का GP Inspired Edition उसी भरोसेमंद 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो पावर को फ्रंट व्हील्स तक पहुंचाता है. ये छोटी लेकिन दमदार हैचबैक सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 242 km/h तक जाती है. ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए इसमें स्पोर्ट-ट्यून सस्पेंशन दिया गया है. स्टीयरिंग भी काफी शार्प और रिस्पॉन्सिव है.
Mini Cooper S GP Inspired Edition: एक्सटेरियर
नई Mini Cooper S का यह वर्जन पूरी तरह से रेसिंग इंस्पायर्ड फील देता है. इसमें आपको कई स्पोर्टी एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं जैसे JCW स्पॉइलर एक्सटेंशन, विंगलेट्स, रियर डिफ्यूजर और 17-इंच के JCW Sprint Spoke अलॉय व्हील्स. इसका Legend Grey कलर काफी प्रीमियम लगता है, जिसे Chili Red एक्सेंट्स और भी खास बना देते हैं. ऊपर से GP-इंस्पायर्ड स्ट्राइप्स और लिमिटेड एडिशन ‘1/30’ बैजिंग इसे एक एक्सक्लूसिव और कलेक्टेबल फील देती है.
Mini Cooper S GP Inspired Edition: इंटीरियर
Mini Cooper S GP Inspired Edition का इंटीरियर भी पूरी तरह स्पोर्टी फील देता है. इसमें ब्लैक थीम के साथ रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसे काफी अग्रेसिव और प्रीमियम लुक देते हैं. JCW स्पोर्ट्स सीट्स Vescin Black अपहोल्स्ट्री में आती हैं और उन पर रेड स्टिचिंग की फिनिशिंग मिलती है.
डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर निटेड फैब्रिक इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसे एक मॉडर्न और टेक्सचर्ड टच देते हैं. वहीं, इल्युमिनेटेड डोर सिल्स और फ्लोर मैट्स पर ‘GP Inspired’ और ‘1 of 30’ की ब्रांडिंग इसे और भी एक्सक्लूसिव बना देती है.
Mini Cooper S GP Inspired Edition: फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें तो Mini Cooper S GP Inspired Edition वाकई प्रीमियम टच के साथ आती है. इसमें 9.4-इंच का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है.
इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक ग्लास रूफ, Harman Kardon का दमदार ऑडियो सिस्टम, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और हेड-अप डिस्प्ले जैसे लग्जरी फीचर्स भी शामिल हैं. सेफ्टी के लिए Level 1 ADAS, रियर-व्यू कैमरा, स्टेबिलिटी कंट्रोल और मल्टीपल एयरबैग्स जैसी जरूरी सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसमें दी गई है.
यह भी पढ़ें: इस इंडियन इलेक्ट्रिक बाइक की गजब दीवानगी, सिर्फ 15 दिनों में 25,000 लोगों ने कर दी बुकिंग, जानें खासियत
