Facebook, WhatsApp, Instagram के लिए कितना अहम है भारत? Meta India की चीफ संध्या देवनाथन ने बताया

मेटा इंडिया की प्रमुख संध्या देवनाथन ने कहा कि मेटा अपने चुनावी निष्पक्षता प्रयासों को जारी रखेगी, क्योंकि भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. वैश्विक स्तर पर भारत मेटा के सबसे अधिक उपयोगकर्ता वाले देशों में से है. आखिरी बार गिनती में फेसबुक के 40 करोड़ उपयोगकर्ता यहां थे और लगातार बढ़ रहे हैं.

मेटा इंडिया की प्रमुख संध्या देवनाथन ने कहा है कि मेटा भारत को व्यापक आर्थिक वृद्धि, डिजिटल बुनियादी ढांचे और फेसबुक, व्हॉट्सऐप तथा इंस्टाग्राम जैसी उसकी ऐप की लोकप्रियता के लिए प्राथमिकता वाले बाजार के साथ ही अपार संभावनाओं के रूप में देखता है.

जनवरी में कार्यभार संभालने वाली देवनाथन ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत के नए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून ने प्रौद्योगिकी कंपनियों को एक रूपरेखा तथा स्पष्टता प्रदान की है और यह नवोन्मेषण के साथ उपयोगकर्ता की सुरक्षा को संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

संध्या देवनाथन भारत में मेटा की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि मेटा, नियमों का स्वागत करती है और इनके विस्तृत ब्योरे का इंतजार है. उन्होंने मंच पर गलत सूचनाओं पर नकेल कसने के लिए कंपनी के दृढ़ संकल्प को दोहराया और कहा कि नफरत से भरी सामग्री पर सक्रिय रूप से अंकुश लगाने के लिए एआई (कृत्रिम मेधा) का इस्तेमाल किया जा रहा है.

देवनाथन ने कहा कि मेटा अपने चुनावी निष्पक्षता प्रयासों को जारी रखेगी, क्योंकि भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. वैश्विक स्तर पर भारत मेटा के सबसे अधिक उपयोगकर्ता वाले देशों में से है. आखिरी बार हुई गिनती में फेसबुक के 40 करोड़ उपयोगकर्ता यहां थे और लगातार वह बढ़ रहे हैं.

देवनाथन ने युवाओं के बीच फेसबुक की कम होती लोकप्रियता पर कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, भारत कंपनी के लिए एक बड़ा प्राथमिकता वाला बाजार है. इसलिए, भारत हमारे सबसे अधिक उपयोगकर्ता आधार में से एक है, चाहे वह फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हॉट्सऐप पर हो.

भारत में मेटा की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने आगे कहा, साथ ही हम विश्व स्तर पर पेश अपने उत्पादों की भारत में ही जांच करते हैं. यहीं हम अपने बहुत सारे नवोन्मेषी उत्पाद विकसित करते हैं और यह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मेटा अपने चुनावी निष्पक्षता प्रयासों को जारी रखेगी, क्योंकि भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >