Mercedes-Benz ने 140वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च किया C-Class सेलिब्रेशन एडिशन, बिकेंगी केवल 140 यूनिट्स

Mercedes-Benz India ने भारत में C-Class और E-Class Celebration Editions लॉन्च कर दिए हैं. दोनों मॉडल्स में मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन दोनों में एक्स्ट्रा फीचर्स और प्रीमियम एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिससे ओनरशिप एक्सपीरियंस और ज्यादा खास बनता है.

Mercedes-Benz India ने भारत में C-Class और E-Class के खास Celebration Edition लॉन्च कर दिए हैं. ये लिमिटेड एडिशन मॉडल्स ब्रांड की 140वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किए गए हैं. खास बात यह है कि दोनों ही मॉडल्स की सिर्फ 140-140 पीस ही मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी, जिससे इनकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है.

कीमत और उपलब्धता

Mercedes-Benz C-Class Celebration Edition की कीमत ₹62.40 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल (₹59.90 लाख) से थोड़ी ज्यादा है.

Mercedes-Benz E-Class Celebration Edition ₹82.70 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जबकि इसके रेगुलर वेरिएंट की कीमत ₹80 लाख से शुरू होती है.

क्या है नया?

इन Celebration Editions में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही हैं. हालांकि, कंपनी ने इसमें कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स और प्रीमियम एलिमेंट्स जोड़े हैं, जैसे डैशकैम, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन, कुशन और खास कलेक्टिबल्स. इनका मकसद ग्राहकों को एक खास और एक्सक्लूसिव ओनरशिप एक्सपीरियंस देना है.

C-Class Celebration Edition: इंजन और फीचर्स

C-Class में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 197 bhp की पावर और 440 Nm का टॉर्क देता है, साथ ही 20 bhp का एक्स्ट्रा बूस्ट भी मिलता है.

इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो रियर व्हील्स को पावर भेजता है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, Burmester साउंड सिस्टम, 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

E-Class Celebration Edition: इंजन और फीचर्स

E-Class भारत में लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वर्जन में आती है. इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 194 bhp की पावर और 440 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह भी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें-

  • 14.4-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
  • फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • रियर पैसेंजर्स के लिए इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वायरलेस चार्जिंग

यह भी पढ़ें: VinFast, Mahindra और Kia आमने-सामने, 7-सीटर EV खरीदने से पहले जानें आपके लिए कौन सही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >