Maruti ने सस्ती कर दी अपनी ये पॉपुलर SUV, अब 38,900 रुपये तक होगी बचत

नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. Maruti Suzuki ने अपनी Victoris SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है. आइए जानते हैं कि कीमतों में बदलाव के बाद इसके कौन से वेरिएंट अब सस्ते हो गए हैं.

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर SUV Victoris के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में 38,900 रुपये तक की कटौती कर दी है. हालांकि, इसके बेस मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये पर बरकरार है. पेट्रोल के अलावा Victoris CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन में भी उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि कंपनी ने किन वेरिएंट्स की कीमत घटाई है और अब इन्हें खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे.

इन वेरिएंट्स की कीमत हुई कम

मारुति सुजुकी ने Victoris के चार पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की है. इनमें ZXi(O) और ZXi+(O) के मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले मॉडल शामिल हैं. ऐसे में-

मैनुअल वेरिएंट्स में

  • Victoris ZXi(O) मैनुअल की नई एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 14.07 लाख रुपये थी.
  • ZXi+(O) मैनुअल अब 15.43 लाख रुपये में उपलब्ध है. पहले इसकी कीमत 15.81 लाख रुपये थी.

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में

  • ZXi(O) AT की कीमत घटकर 15.25 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 15.63 लाख रुपये थी.
  • टॉप-स्पेक ZXi+(O) AT की नई कीमत 17.38 लाख रुपये है. पहले इस वेरिएंट की कीमत 17.76 लाख रुपये थी. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

इन वेरिएंट्स की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

कंपनी ने Victoris के LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके अलावा 4WD पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स भी अपनी पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध हैं. यानी कीमतों में कटौती का फायदा केवल चुनिंदा हाई-स्पेक पेट्रोल वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा.

मारुति सुजुकी विक्टोरिस की खूबियां

Maruti Victoris में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और CNG पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और e-CVT गियरबॉक्स दिए गए हैं, जबकि चुनिंदा वेरिएंट्स में AWD का ऑप्शन भी मिलता है. माइलेज की बात करें, तो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल 28.56 kmpl तक और CNG वर्जन 27.02 km/kg तक का माइलेज देने का दावा करता है. फीचर्स में Level 2 ADAS और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे अपडेट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए Victoris को Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है.

ग्राहकों को कितना होगा फायदा?

इस प्राइस कट के बाद Victoris के प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट्स खरीदना पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है. खासतौर पर ZXi(O) और ZXi+(O) वेरिएंट खरीदने की सोच रहे ग्राहक करीब 39,000 रुपये तक बचा सकते हैं. कीमत में इस कटौती से उन ग्राहकों को ज्यादा फायदा हो सकता है, जो SUV में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, लेकिन महंगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल नहीं खरीदना चाहते. ऐसे में पेट्रोल के टॉप वेरिएंट्स की कीमत कम होने से Victoris अब अपने सेगमेंट में खरीदारों के लिए पहले से ज्यादा दमदार ऑप्शन बन सकती है.

ये भी पढ़ें: 5 लाख रुपये की रेंज में आने वाली Maruti Suzuki की 4 कारें, 1 लीटर पेट्रोल में 26km तक चलेंगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >