Nexa की सबसे सस्ती कार Ignis को Maruti Suzuki ने चुपचाप क्यों बंद कर दिया?

Maruti Suzuki ने Ignis का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. सीमित स्टॉक बचा है और डीलर्स ने ऑर्डर लेना रोक दिया है. कमजोर सेल्स और कम अपडेट इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है.

भारत के ऑटो बाजार में एक और कार चुपचाप इतिहास बनती नजर आ रही है. Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Maruti Suzuki Ignis का प्रोडक्शन बिना किसी बड़े ऐलान के बंद कर दिया है. डीलरशिप लेवल पर अब इसके बेहद सीमित स्टॉक बचे हैं और कई जगह नये ऑर्डर भी बंद हो चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की वेबसाइट पर यह कार अभी भी लिस्टेड है, लेकिन जमीन पर इसकी उपलब्धता तेजी से खत्म हो रही है.

चुपचाप बंद हुई Ignis, बाजार में सीमित स्टॉक

रिपोर्ट्स के मुताबिक Ignis का प्रोडक्शन लगभग खत्म हो चुका है. कुछ शहरों में ही पुराने स्टॉक उपलब्ध हैं, जबकि कई डीलर नये बुकिंग नहीं ले रहे.

यह कार 2017 में लॉन्च हुई थी और Nexa चैनल की सबसे किफायती पेशकश थी. लेकिन अब इसका सफर धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है.

क्यों नहीं चल पाई Ignis?

Ignis का डिजाइन हमेशा चर्चा में रहा, लेकिन यही इसकी कमजोरी भी बन गया. इसका अलग और थोड़ा ‘क्वर्की’ लुक भारतीय ग्राहकों को पूरी तरह आकर्षित नहीं कर पाया.

जहां उसी कीमत रेंज में Maruti Suzuki Swift जैसी कारें लगातार हाई सेल्स करती रहीं, वहीं Ignis की बिक्री सीमित ही रही.

2022 में इसकी सेल्स जरूर पीक पर पहुंची, लेकिन इसके बाद गिरावट शुरू हो गई और हाल के महीनों में यह 2000 यूनिट प्रति माह से भी नीचे चली गई.

अपडेट की कमी ने बिगाड़ा खेल

किसी भी कार की सफलता में लगातार अपडेट बड़ा रोल निभाते हैं, लेकिन Ignis इस मामले में पीछे रह गई.

करीब 9 साल के सफर में इसे सिर्फ 2020 में एक बड़ा फेसलिफ्ट मिला. इसके अलावा कोई खास अपग्रेड नहीं किया गया.

यह उन गाड़ियों में भी शामिल रही, जिसमें लंबे समय तक सिर्फ 2 एयरबैग दिये जाते रहे, जबकि बाजार 6 एयरबैग की तरफ शिफ्ट हो चुका था. साथ ही, इसमें कभी फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन भी नहीं मिला.

इंजन और फीचर्स: शुरुआत अच्छी, लेकिन आगे नहीं बढ़ी

लॉन्च के समय Ignis में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन थे, लेकिन 2018 में डीजल वर्जन को बंद कर दिया गया.

बाद में यह सिर्फ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही बिकती रही. फीचर्स के मामले में भी यह धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धा से पीछे छूटती चली गई.

आगे क्या? नया SUV ले सकता है जगह

Ignis का भविष्य अब लगभग तय माना जा रहा है और इसकी वापसी की संभावना बेहद कम है.

हालांकि, कंपनी जल्द एक नयी सब-कॉम्पैक्ट SUV (Y43 कोडनेम) ला सकती है, जो सीधे Hyundai Exter और Tata Punch जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

यानी Ignis की जगह अब SUV सेगमेंट में नयी रणनीति देखने को मिल सकती है.

क्या सीख मिलती है इस कहानी से?

Ignis का सफर दिखाता है कि सिर्फ अलग डिजाइन काफी नहीं होता. लगातार अपडेट, सेफ्टी फीचर्स और मार्केट की जरूरतों के हिसाब से बदलाव जरूरी हैं.

आज के समय में ग्राहक ज्यादा वैल्यू, सेफ्टी और फीचर्स चाहता है और जो ब्रांड इसमें पीछे रह जाता है, वह धीरे-धीरे बाजार से बाहर हो जाता है.

SUV मार्केट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैसे बनी Maruti Suzuki Dzire ?

यह भी पढ़ें: Alto से Brezza तक सस्ती हुई Maruti कारें, जानें किस पर कितना फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >